31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: Breaking: मेरठ से बदन सिंह बद्दो को पुलिस कस्टडी से भगाने में शामिल था वेस्ट यूपी यह कुख्यात अपराधी!

पुलिस का पड़ा दबाव तो शनिवार को मुजफ्फनगर कोर्ट में कर दिया सरेंडर कुख्यात बदन सिंह बद्दो आैर सुशील मूंछ पहले केबिल कारोबार करते थे गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के दौरान बद्दो पुलिस कस्टडी से हो गया था फरार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Mar 2019, 4:51 PM IST

meerut

Breaking: मेरठ से बदन सिंह को भगाने में शामिल था ये कुख्यात अपराधी!

मेरठ। पश्चिम उप्र में आतंक का पर्याय माना जाने वाला कुख्यात बदमाश और एक लाख के इनामी सुशील मूंछ ने मुजफ्फरनगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस कुख्यात अपराधी पर मेरठ से दो दिन पहले पुलिस कस्टडी से फरार हुए अपराधी बदन सिंह बद्दो को भगाने का आरोप है। पुलिस का शिकंजा सुशील मूंछ पर लगातार कसता जा रहा था। वहीं सुशील मूंछ का एक बेटा जेल में हैं जबकि दूसरे बेटे की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: देशभर में इस कुख्यात को पकड़ने के लिए छापेमारी, पुलिस ने किया एक लाख का इनाम घोषित

एसएसपी मुजफ्फरनगर सुशील कुमार ने बताया कि इस कुख्यात बदमाश की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी। इसकी लोकेशन लगातार दूसरे प्रदेशों में मिल रही थी। जिसके चलते यह घबराया हुआ था। इसी के चलते इसने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोप है कि सुशील मूंछ दो दिन पहले मेरठ से फरार हुए कुख्यात बदन सिंह बद्दो को भगाने में शामिल था। जिसके कारण मेरठ एसएसपी नितिन तिवारी का दबाव सुशील मूंछ पर पड़ रहा था। जिसके चलते वह भय में था। बढ़ते दबाव के चलते उसने सरेंडर किया है। सूचीबद्ध गिरोह के माफिया, सरगना और एक लाख के इनामी कुख्यात सुशील मूंछ ने शनिवार सुबह पुलिस को चकमा देकर वकीलों के जरिए मुजफ्फरनगर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़ेंः मोदी की रैली के दौरान ये कुख्यात पुलिस कस्टडी से हुआ फरार, मचा हड़कंप, गिरफ्तारी के लिए कर्इ जगह दबिशें

साल 2017 में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुए चीकू हत्याकांड मामले में शहर कोतवाली में दर्ज हुए संपत्ति कब्जाने के मामले में अनुच्छेद 120-बी और मेरठ के परतापुर क्षेत्र में पिछले साल हुई मां-बेटी की हत्या का षडयंत्र रचने के मामले में वांछित चल रहा था। मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से भी उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। मेरठ में भी सुशील मूंछ का आतंक था। सुशील मूंछ और बदन सिंह बद्दो दोनों मिलकर केबल कारोबार में शामिल थे। दोनों बदमाशों की पश्चिम उप्र में तूती बोलती है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश