26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में कैश जमा करने पर अब देना होगा अतिरिक्त चार्ज, जानिए एक माह में कितनी बार फ्री जमा कर सकेंगे रुपया

बैंकों में पहले तो रुपये की निकासी पर ही अतिरिक्त चार्ज देना होता था। लेकिन अब बैंक में कैश जमा करने पर भी अतिरिक्त चार्ज देना होगा। बैंकों ने अपने यहां कैश जमा करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। सभी बैंकों ने अपने तरीके से चार्ज लगाने के नियम लागू किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 2 Nov 2021, 1:23 PM IST

banks.jpg

मेरठ. हर तरफ से महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अब बैंकों ने तगड़ी चोट दी है। बैंकों की ये चोट उन आम लोगों के लिए काफी नुकसानदेह होगी जो एक-एक पाई जोड़कर अपने बचत खाते में जमा करते रहते हैं। लेकिन अब इन आम लोगों को भी बैंक में रुपये जमा करने से पहले कई बार सोचना होगा। क्योंकि बैंकों ने अब बचत खाते में रुपये जमा करने के नियमों में बदलाव कर दिया है।

यह भी पढ़ें : UP Weather News: सर्दी को लेकर हो जाए सतर्क, तेजी से गिर रहा रात-दिन का तापमान

बता दे कि इस समय महंगाई की मार आम आदमी पर चारों ओर से पड़ रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। जिसका असर अन्य चीजों पर पड़ रहा है। वहीं अब दूसरी ओर बैंकों ने भी अपने नियमों में बदलाव करते हुए एक सीमा से अधिक कैश जमा करने पर चार्ज लगाने की शुरूआत की है। बैंकों ने बचत खाते में कैश जमा करने के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। इसका असर सीधा-सीधा आमलोगों की बचत पर पड़ेगा।

बैंकों में बचत खाते में रुपये जमा करने के नियमों में हुए बदलाव के बाद अब तीन बार कैश जमा करने के बाद अतिरिक्त चार्ज देना होगा। हालांकि महीने में तीन बार रुपया जमा करने पर किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लगेगा। लेकिन चौथी बार बैंक में पैसे जमा करने पर और उसके बाद हर बार 40 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है। इस तरह अब महीने में तीन बार कैश जमा करने की सुविधा नि:शुल्क रहेगी। राष्ट्रीयकृत बैंकों में सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसकी शुरुआत कर दी है इससे बचत खाता धारकों पर असर पड़ेगा। बैंक के एटीएम से भी तीन बार निकासी मुफ्त है। इसके बाद कुछ बैंक 17 रुपये चार्ज वसूल रहे हैं। चौथी बार कैश निकालने पर एटीएम का चार्ज भी बैंक लेंगे।

यह भी पढ़ें : Corona: सतर्क हुआ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग, फिर खोला गया इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग