एनसीआर के दायरे में आए रहे मेरठ जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। बीते 3 दिन में ही 17 मरीजों में संक्रमण मिल चुका है। शुक्रवार को 8 और शनिवार को 4 मरीज संक्रमित मिले थे। वही विभाग ने भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सैंपल जांच बढ़ा दी है। जिले में अब हर दिन 35 सौ तक सैंपल जांचे जा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को एक मरीज की मौत हो गयी। जिले में शकूर नगर, पल्हेड़ा, जाहिदपुर, जयभीम नगर जैसे इलाकों से अधिक मरीज मिल रहे हैं।