13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक आैर छात्रा को ग्रामीणों ने पकड़ा खेत से, फिर पंचायत ने सुनाया हैरान कर देने वाला फरमान

खास बातें मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग मामले पर बैठी पंचायत शिक्षक आैर प्रेमिका छात्रा एक जाति के होने से सुनाया फरमान फिर थाने में दोनों पक्ष के बीच समझौते को लेकर हुुआ हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Jul 2019, 2:07 PM IST

meerut

शिक्षक आैर छात्रा को ग्रामीणों ने पकड़ा खेत से, फिर पंचायत ने सुनाया हैरान कर देने वाला फरमान

मेरठ। वेस्ट यूपी में प्रेम प्रसंग के मामलों में पंचायतों का फरमान सुनाना जारी है। यह फरमान कितना सही या गलत है, इस पर सभी मौन हैं, लेकिन एेसी पंचायतें लगातार चल रही हैं। एेसा ही एक मामला हस्तिनापुर क्षेत्र में देखने में आया है। जिसमें शिक्षक आैर प्रेमिका छात्रा के बीच प्रेम-प्रसंग के चलते बैठी पंचायत ने एेसा निर्णय सुनाया कि जमकर हंगामा हुआ। प्रेमी-प्रेमिका एक ही जाति के हैं। ग्रामीणों ने दोनों को खेत में पकड़ लिया था। इसके बाद हुए हंगामे के बाद पंचायत बैठी।

यह भी पढ़ेंः मेडिकल कालेज के संविदा कर्मचारी गए हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा भी हुर्इ ठप, देखें वीडियो

एक ही स्कूल में शिक्षक आैर छात्रा

मवाना क्षेत्र के इंटर कालेज में पड़ोसी गांव का युवक शिक्षक है। इसी स्कूल में हस्तिनापुर क्षेत्र के एक गांव की छात्रा 11वीं की छात्रा है। दोनों एक ही जाति के हैं। उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि छुट्टी के दिन शिक्षक छात्रा से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने दोनों को खेत में देख लिया आैर पकड़ लिया। इस पर जमकर हंगामा भी हुआ।

यह भी देखेंः घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारी, बदमाशों ने मां की गोली मारकर की हत्या, देखें वीडियाे

मामला थाने पहुंचा, फिर बैठी पंचायत

शिक्षक आैर प्रेमिका छात्रा के खेत में पकड़े जाने से हुए हंगामे के बाद हस्तिनापुर पुलिस ने छात्रा को तो परिवार की सुपुर्दगी में घर भेज दिया, लेकिन आरोपी शिक्षक को थाने लेकर पहुंची। इस मामले के बाद छात्रा के गांव में बिरादरी की पंचायत बैठ गर्इ। पंचायत ने शिक्षक को छात्रा के साथ शादी करने का फैसला सुना दिया। इस पर खूब हंगामा हुआ। तब तक शिक्षक के परिजन भी थाने में पहुंच चुके थे।

यह भी पढ़ेंः महिला दरोगा के बेटों ने साथियों के साथ मिलकर की व्यापारी की जमकर पिटार्इ, सड़क पर घंटेभर रही अराजकता

फैसले के बाद राजी हुए दोनों पक्ष

शिक्षक आैर छात्रा एक ही जाति के हैं तो पंचायत ने फैसला शिक्षक के परिजनों को सुनाया। शिक्षक के पिता ने शर्त रखी कि पहले उनके बेटे को पुलिस की हिरासत से छुड़ाया जाए, उसके बाद उनकी कोर्इ बात मानी जाएगी, लेकिन इस छात्रा पक्ष तैयार नहीं हुआ। इसको लेकर हंगामा चलता रहा। आखिरकार कर्इ घंटों की मशक्कत के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। शिक्षक को थाने से छोड़ दिया गया। हस्तिनापुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि शिक्षक व छात्रा का काफी समय से प्रेम-प्रसंग था। दोनों पक्षों की आेर से शादी पर सहमति बन गर्इ है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..