1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाह वाले दिन बेटी ने माता-पिता की सुन ली बात और पहुंच गई पुलिस के पास, फिर ये हुआ…

खास बातें मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र का मामला दो दिन पहले ही हुआ था रिश्ता तय पुलिस ने पिता से शुरू की पूछताछ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Aug 2019, 10:44 AM IST

meerut

मेरठ। लिसाड़ी गेट के चमड़ा पैठ क्षेत्र में ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है कि हर कोई दंग रह गया है। माता-पिता ने दो दिन पहले ही अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। निकाह वाले दिन जब घर के लोग तैयारी कर रहे थे तो बेटी ने अपने माता-पिता की ऐसी बात सुन ली कि वह घबरा गई और रात को ही लिसाड़ी गेट थाना पहुंच गई। उसकी बातें सुनकर पुलिस भी दंग रह गई और बेटी को वहीं छोड़कर पिता को पूछताछ के लिए रात को ही थाने ले आई।

यह भी पढ़ेंः तलाक देने के बाद पंचायत करके लगाई 20 हजार की कीमत, जानिए फिर क्या हुआ

तीसरी बेटी की शादी थी

लिसाड़ीगेट के चमड़ा पैठ के एक व्यक्ति ने अपनी दो बड़ी बेटियों की शादी पहले ही कर दी। तीसरी बेटी 16 वर्ष की है। इस व्यक्ति ने दो दिन पहले बेटी का निकाह जाकिर कालोनी के एक अधेड़ प्रॉपर्टी डीलर से तय कर दिया था। शादी के तौर पर कुछ रुपयों की भी बात तय हुई। किशोरी बेटी ने परिजनों की बात सुन ली। वह गुरुवार रात करीब बारह बजे मौका पाकर घर से निकल गई और आॅटो करके किशोरी लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई। किशोरी को थाने पर ही बैठाकर पुलिस उसके पिता को उठाकर थाने ले आई। सुबह होने पर परिजन भी थाने पहुंच गए और बेटी को बुरा-भला कहा।

यह भी पढ़ेंः आतंकियों को सबक सिखाने वाले कमांडो को पुलिस ने भेज दिया जेल, गृह मंत्रालय तक पहुंचा मामला

पैसों के लिए रिश्ता तय किया था

किशोरी ने पुलिस को बताया कि चंद पैसों के लालच में पिता ने उसका निकाह एक अधेड़ से तय कर दिया था। माता-पिता की बातचीत में उसने यह सुन लिया था। रात में ही वह घर से निकल गई और थाने आ गई। इसके बाद रात में ही पुलिस किशोरी के पिता को उठाकर थाने ले आई। परिजनों ने किशोरी को गलतफहमी होने की बात कहकर हंगामा भी कर दिया। फिर परिजन किशोरी को दिनभर मनाने में लगे रहे। परिजनों का कहना है कि किशोरी को कुछ गलतफहमी हुई है। उसका निकाह तय नहीं किया है। वहीं, किशोरी ने पूरी बात सुनने का दावा किया। इसी बात पर हंगामा चलता रहा। किशोरी की ओर से तहरीर मिलने पर ही पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश