31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में तीन कम्पाउंडरों ने महिला मरीज के साथ किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में जुटी, परिजनों ने किया हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Mar 2019, 12:26 PM IST

meerut

अस्पताल में तीन कम्पाउंडरों ने महिला मरीज के साथ किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ महानगर में महिलाओं के ऊपर इन दिनों आफत चल रही है। दरिंदों की करतूतों से आधी आबादी कराह रही है। किठौर की दो सनसनीखेज घटनाओं के बाद एक और घटना ने मेरठ के जनमानस को झकझोर दिया है। यह घटना है मेरठ के एक हास्पिटल में महिला मरीज से गैंगरेप की।मेडिकल थाना क्षेत्र में देर रात एक निजी नर्सिंग होम के तीन कंपाउंडरों ने नर्सिंग होम में भर्ती एक महिला मरीज के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला द्वारा हंगामे के बाद देर रात पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ेंः महिला की एक मोबाइल काॅल से फंस गया बुजुर्ग, बात वीडियो वायरल करने तक पहुंच गर्इ, देखें वीडियो

पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। जानकारी के मुताबिक जय भीम नगर निवासी 35 वर्षीय विवाहिता को सांस में तकलीफ के चलते शनिवार दोपहर गढ़ रोड स्थित सहारा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। रात करीब दो बजे इमरजेंसी में भर्ती महिला ने शोर मचाते हुए अपने परिजनों को एकत्र कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कंपाउंडर निजारुल, विनोद और शादाब ने उसे इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना की जानकारी मिलने के परिजनों में हड़कंप मच गया। उधर, हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी निजारुल सहित एक महिला कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। आरोप लगाने वाली महिला के ससुराल वाले ही महिला की खिलाफत पर उतर आए हैं।

यह भी पढ़ेंः शिक्षिका ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर लगाया दुष्कर्म आैर फिर मंगनी तुड़वाने का आरोप, देखें वीडियो

ससुराल पक्ष के मुताबिक महिला का भोला की झाल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से संपर्क है। आरोप है कि महिला किसी प्रकार बहाना बनाकर उसके साथ रहने के चक्कर में झूठा आरोप लगा रही है। जिसके बाद फिलहाल पुलिस ने इस व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है। सीओ सिविल लाइन हरि मोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश