8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के राज में दिल्ली पुलिस की टीम को पीटकर बंधक बनाया, फिर पशु तस्करों के आरोपियों को इस तरह छुड़ा लिया, देखें वीडियो

कड़ी मशक्कत के बाद मेरठ पुलिस ने कराया बंधक मुक्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Dec 2018, 1:07 PM IST

meerut

योगी के राज में दिल्ली पुलिस को पीटकर बंधक बनाया, फिर पशु तस्करों को इस तरह छुड़ा लिया

मेरठ। योगीराज में पुलिस का खौफ अपराधियों या उनके परिजनों में कितना है। यह मेरठ के सरधना क्षेत्र के मढियाई गांव में देखने को मिला। जहां पर अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश देने आई दिल्ली पुलिस के जवानों को परिजनों ने घेर लिया और बंधक बनाकर पिटाई की। दिल्ली पुलिस के जवानों को कई घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। मेरठ पुलिस के पहुंचने पर ही बंधक बने सिपाहियों को मुक्त कराया गया। दिल्ली पुलिस बिना थाना पुलिस को विश्वास में लिए ही अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश देने के लिए गांव में घुसी थी। किसी तरह घटना की सूचना सरधना थाना पुलिस को मिली तो उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली पुलिस को बंधक मुक्त कराया।

यह भी पढ़ेंः किशोर को गोलियों से भूनकर छात्रा से जाकर बोला- तू मेरी है, मेरी ही होकर रहेगी, मैंने जो कहा था करके दिखा दिया, देखें वीडियो

महिलाआें ने हिरासत में लिए युवकों को भगाया

मामला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मढियाई गांव का है। मढियाई गांव में पशु तस्करों को दबोचने गई दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला बोलते हुए आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने हिरासत में लिए गए युवकों को भगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए कई को हिरासत में लिया है। दरअसल, दिल्ली के बादली थाने की पुलिस शुक्रवार को दोपहर मढियाई गांव में पशु तस्कर इस्लामुद्दीन सहित कई की तलाश में दबिश डालने गई थी। जैसे ही पुलिस कुछ आरोपियों को जीप में डालकर ले जाने लगी तो आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला बोलते हुए युवकों को छुड़ाकर भगा दिया। इसी के साथ दो पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।

यह भी पढ़ेंः दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर देवरों ने भाभी को बेहोश करके किया ये काम, पति पैसे के लिए भेजता था दोस्तों के पास, देखें वीडियो

मेरठ की पुलिस ने कराया मुक्त

उधर, जान बचाकर सरधना थाने पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम के जवानों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। इसके बाद कई थानों की पुलिस ने गांव पहुंचकर विरोध करने वालों को दौड़ाया तो आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के घायल कांस्टेबल सोमवीर, सरधना थाने में तैनात सुमित चपराणा और महिला कांस्टेबल विक्कू सहित लाठीचार्ज में घायल हुई महिला आमना, सोना व एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने आठ आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, आरोपी परिवार की महिलाओं ने दिल्ली पुलिस की टीम पर बाहरी युवकों को साथ लेकर घर की महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं जब मेरठ एसपी देहात से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था दिल्ली पुलिस को आरोपी के परिजनों ने बंधक बनाया था और मेरठ पुलिस ने उन्हें बंधन मुक्त कराया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।