1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस तरह यूपी में लाशों से लाखों कमा रहे लोग

एसएसपी मंजिल सैनी से शिकायत हुर्इ तो मच गया हड़कंप  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Apr 2018, 3:30 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ में एेसा सनसनीखेज मामला सामने आया है कि हर कोर्इ सकते में है। क्या लाेग लाशों से भी लाखों रुपये कमा सकते हैं, हर कोर्इ यह सोचकर हैरत में पड़ रहा है। यूपी के इस जिले में कुछ लोग डाॅक्टर्स के साथ जिस तरह का यह काम कर रहे हैं, उससे तो एकबारगी एसएसपी मंजिल सैनी भी आश्चर्य में पड़ गर्इ आैर तुरंत इस गंभीर मामले की जांच के निर्देश दे दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए क्लिक करें

इस बड़े खेल की एसएसपी से शिकायत

मेरठ में लाशों के बीमा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस खेल में बीमा एजेंट से लेकर प्राइवेट अस्पताल के संचालक तक शामिल हैं। मामले के प्रकाश में आने के बाद से इन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एक सरकारी इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी एसएसपी मंजिल सैनी से मिले आैर उन्होंने एसएसपी को एक रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट के अनुसार मेरठ के कुछ निजी अस्पताल और उनके चिकित्सक बीमा एजेंट्स के साथ मिलकर लाशों का बीमा करवा रहे हैं और उस पर मोटे रुपये का गबन कर रहे हैं। मामला इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अपने स्तर से इस पर गुप्त जांच बैठा दी थी। जिस पर चौंकाने वाले परिणाम उनके हाथ लगे।

यह भी पढ़ेंः किसान आंदोलन का प्रतिनिधित्व अब जींस पहनने वाली पीढ़ी की जिम्मे

मरने के बाद होता था बैक डेट में इंश्योरेंस

बीमा कंपनी के एजेंट अपना टारगेट पूरा करने और कमीशन कमाने के चक्कर में अस्पताल संचालकों और चिकित्सकों के साथ मिलकर मोटा खेल खेलते थे। इसके अनुसार वे उन लोगों का बीमा कर देते थे, जिनकी मौत अस्पताल में हो जाती थी। बैक डेट में लाश का बीमा करने के बाद अस्पताल संचालक और चिकित्सक लाश को कई महीने बाद मरा दिखा देते थे। जिस पर बीमे की राशि का पूरा क्लेम लाश के परिजनों को मिलता था जिसमेें कुछ धनराशि परिजनों को देकर बाकी की राशि अस्पताल संचालक, चिकित्सक और बीमा एजेंट हड़प कर जाते थे। इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों ने जो रिपोर्ट एसएसपी को दी है उनके अनुसार करीब दो दर्जन ऐसे लोग हैं जिनकी मौत किसी न किसी कारण से हुई और अस्पतालों ने इन लोगों को अपने यहां भर्ती दिखाकर उनकी मौत की तारीख कई महीने बाद की कर दी और उन पर क्लेम झटक लिया गया।

यह भी पढ़ेंः कुख्यात इनामी के इस शहर से जुड़े थे तार, सांठगांठ की वजह से यहां कभी पकड़ा नहीं गया!

यह भी पढ़ेंः कार्रवार्इ की मांग करते-करते एसएसपी कार्यालय पर बेहोश हो गर्इ गुलनाज!

एसएसपी ने कहा

एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि इंश्यारेंस कंपनी के अधिकारियों की रिपोर्ट पर पुलिस टीम को जांच पर लगा दिया गया है। रिपोर्ट सही पाए जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Kurma Jayanti 2018: घर के वास्तुदोष को खत्म करने के लिए इससे अच्छा दिन कोर्इ नहीं, यह करें

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश