महापंचायत में कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली की दरों में अप्रत्याशित तरीके से वृद्धि कर सभी वर्गों की कमर तोड़ दी है। सरकार के इस फैसले से किसान पर बड़ा असर पड़ेगा। इस दौरान भाकियू के चंद्रपाल ने कहा कि गांवों में बिजली की आपूर्ति अनियमित है और किसानों को लो-वोल्टेज की समस्या से भी दो-चार होना पड़ता है। जिस कारण खेतों में ठीक तरह से सिंचाई नहीं हो पाती। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने जो विद्युत दर बढाई है, उसे वापस ले। जब तक दरे वापस नहीं होंगी, गांव में मीटर नहीं लगने देंगे। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में घरों के भीतर मीटर लगाने से अच्छा है कि सरकार नलकूपों पर मीटर लगाए।