26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price: टूट गए पुराने सभी रिकॉर्ड, पेट्रल 6.77 रुपये मंहगा, डीजल पर भी बढ़े 7.10 रुपये

Highlights: — डीजल के बढते दामों ने बनाया रिकार्ड — लगातार 12 दिन पेट्रोल—डीजल के दामों में तेजी — डीजल 80 के पार तो पेट्रोल 90 के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर — खाडी युद्ध के दौरान भी इस स्तर पर नहीं बढे थे पेट्रो मूल्य के दाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 Feb 2021, 10:18 AM IST

petrol2.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने रिकार्ड बना दिया है। नया साल पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर लोगों के लिए अच्छा नहीं रहा। वेस्ट यूपी समेत पूरे देश में जनवरी और फरवरी में अब तक कुल मिलाकर 24 दिन पेट्रोल-डीजल तेजी से महंगा हुआ है। इन दिनों में पेट्रोल 6.77 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर हैं। नए साल में 24 दिनों के दौरान ही डीजल 7.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

यह भी पढ़ें: मौसम का मिजाज बदलते ही फरवरी में गर्म कपड़ों से बनी दूरी, फिर हाे सकती है बरसात

मेरठ स्थित पेट्रोल पंप संचालक और अर्थिक विशेज्ञषों की मानें तो पेट्रोल और डीजल के दाम तो 90 के दशक में खाड़ी युद्ध के दौरान भी नहीं बढ़े थे, जितने कि इस समय बढ़ रहे हैंं। लोगों का कहना है कि इस समय पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने खाड़ी युद्ध के दौरान से भी बदतर स्थिति कर दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी का रुख लगातार 12 वें दिन भी बना रहा। शनिवार को मेरठ और राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में पेट्रोल 39 पैसे बढ़ गया। जिसके बाद मेरठ में पेट्रोल के दाम 89.98 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 37 पैसे चढ़कर 80.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

यह भी देखें: 6 साल बाद भी नहीं बन पाया फायर स्टेशन

तेल सप्लाई करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार पेट्रोल में 39 पैसे और डीजल में 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुका है। गाजियाबाद और नोएडा की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 88.92 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल बढ़त के साथ 81.41 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा नोएडा से सटे गुरूग्राम में रविवार को पेट्रोल बढ़ोत्तरी के साथ 88.54 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 81.55 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 91.78 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग