
Modi Live: मोदी ने पूछा- बहन जी, अखिलेश आैर अजित सिंह ने क्यों उन्हें चिट्ठी नहीं लिखी!
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के सिवाया टोल टैक्स के नजदीक मोदीपुरम में सभा को संबोधित करते हुए कि पिछले पांच साल में उन्होंने इंतजार किया कि कोर्इ आए आैर विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं मेरे सामने रखे, लेकिन कोर्इ नहीं आया। बहन जी ने उन्हें पिछले पांच साल में कोर्इ चिट्टी नहीं लिखी। अखिलेश यादव ने प्रदेश को कोर्इ मुद्दा लिखकर चिट्ठी नहीं भेजी आैर न ही फोन पर बात की आैर न ही अजित सिंह किसानों की समस्याएं लेकर उनके पास नहीं आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी भी सरकारें आर्इ, उन्होंने वेस्ट यूपी आैर मेरठ के लिए कुछ नहीं किया। जब से योगी सरकार आयी है, लोगों की जिन्दगी आसान हो गर्इ है। उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोगों ने लोगों को हमेशा परेशानी में डाला है, उन्हें सुविधाएं देने का काम नहीं किया। मोदी ने कहा कि ये लोग देश की समस्याएं खत्म नहीं करना चाहते। देश को कमजोर बनाए रखना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में विजय संकल्प रैली में कहा कि देश पिछले 70 वर्ष से महा मिलावटी लोगों के कामों को भुगत चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग 70 साल से गरीब लोगों के खाते नहीं खुलवा सके, वे आज उन्हें पैसा देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर ये लोग अब सबूत मांग रहे हैं, जो लोग सबूत मांग रहे हैं वे सपूत को ललकार रहे हैं।
Updated on:
28 Mar 2019, 1:19 PM IST
Published on:
28 Mar 2019, 1:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.