1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: पीएम मोदी की रैली के मंच की भव्यता देखकर दंग रह जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को मेरठ में है रैली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Mar 2019, 5:04 PM IST

meerut

VIDEO: पीएम मोदी की रैली के मंच की भव्यता देखकर दंग रह जाएंगे

मेरठ। मेरठ-देहरादून हाइवे पर सिवाया टोल प्लाजा मोदीपुरम में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैली के लिए मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंच पर व्यवस्था बनाने के लिए इसको बड़ा आकार दिया गया है। मंच पर पश्चिम उप्र लोकसभा सीटों के सभी उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच शेयर करेंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त बड़े पदाधिकारी भी मंच पर रहेंगे। मंच पर पश्चिम उप्र के पदाधिकारियों को भी जगह दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः अमित शाह ने गठबंधन से मिल रही चुनौती को लेकर पार्टी नेताआें आैर कार्यकर्ताआें को दिया ये मूल मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 गुणा 60 फीट का होगा। मंच पर लोकसभा चुनाव में पहले चरण के चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसके लिए मंच बुधवार की शाम तक तैयार कर एसपीजी को सौंप दिया जाएगा। मंच से कुछ दूरी पर ही तीन हैलीपैड बनाए गए हैं। वैसे तो एसपीजी की टीम ने रैली स्थल को मंगलवार की रात को ही अपने कब्जे में ले लिया था। मंच को मजबूती के लिए बोल्ट्स से कसा गया है। पूरा मंच लोहे की मजबूत एंगिलों पर टिका हुआ है। मंच में बीच में प्रधानमंत्री मोदी के बैठने की व्यवस्था की गई है। उनके चारों ओर पश्चिम उप्र की लोकसभा सीट के उम्मीदवार और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। मंच को पूरी तरह से शाॅक रोधी बनाया गया है। इसके अलावा मंच से करीब दो सौ फुट की दूरी पर मीडिया के बैठने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ेंः सैफी समाज ने मायावती के इस चहेते प्रत्याशी की बढ़ा दी मुश्किलें, दी ये बड़ी चेतावनी

पीएम मोदी की रैली के लिए मंच की तैयारियों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के चाक- चौबंद इंतजाम किए जा चुके हैं। मंच के पीछे स्विस कोटेज के साथ किचन तैयार किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एसपीजी की देखरेख में शैफ नाश्ता तैयार करेंगे। रैली में मंच को पूरी तरह से कवर किया गया है। इसके अलावा बड़े-बड़े साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त बड़ी टीवी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है। रैली स्थल पर करीब 200 टीवी लगाए जाएंगे। जिससे लोगों को मोदी का भाषण सुनने में परेशान नहीं हो। इसके अतिरिक्त हाईवे पर भी कुछ निश्चित स्थानों पर टीवी की व्यवस्था की गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश