1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: नरेंद्र मोदी की रैली में कम भीड़ पहुंचने से करीब एक घंटे बाद शुरू सभा

मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रैली स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचना था, लेकिन समय पर शुरू नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Mar 2019, 9:59 AM IST

meerut

Big Breaking: नरेंद्र मोदी की रैली में कम भीड़ पहुंचने से करीब एक घंटे बाद शुरू होगी सभा

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजय संकल्प रैली गुरुवार की सुबह 11 बजे पहुंचना था, लेकिन यह रैली नियत समय पर शुरू नहीं हो पा रही है। इसकी वजह जो सामने आयी है वह है रैली में सुबह के समय कम भीड़ जुटना। इसलिए माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे की बजाय 12 बजे हैलीकाॅप्टर से रैली स्थल पर पहुंचने की संभावना जतार्इ जा रही है।

यह भी पढ़ेंः अमित शाह ने गठबंधन से मिल रही चुनौती को लेकर पार्टी नेताआें आैर कार्यकर्ताआें को दिया ये मूल मंत्र, देखें वीडियो

मेरठ के सिवाया टोल टैक्स के समीप मोदी की विजय संकल्प रैली का स्थल बनाया गया है। सुबह से लगातार मेरठ आैर मुजफ्फरनगर लोक सभा क्षेत्रों के भाजपा समर्थकों का रैली में आना जारी है, लेकिन इतनी भीड़ सुबह दस बजे तक नहीं जुट पायी थी, जितने दावे किए गए थे। भाजपा नेताआें को इस रैली के लिए साढ़े तीन लाख लोगों की भीड़ लाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन उस हिसाब से आधा लक्ष्य भी सुबह दस बजे तक पूरा नहीं हुआ है। रैली स्थल पर मेरठ की अपेक्षा मुजफ्फरनगर की आेर से काफी भीड़ बसों के जरिए यहां पहुंच रही है। नियत समय पर भीड़ कम होने की वजह से चर्चा है कि प्रधानमंत्री अब 11 बजे की बजाय 12 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: पीएम मोदी के मंच की भव्यता देख दंग रह जाएंगे

मोदी की विजय संकल्प रैली के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, संजीव बालियान समेत दोनों लोक सभा क्षेत्र के सभी विधायक यहां पहुंच रहे हैं। रैली स्थल में करीब दो हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है आैर रैली स्थल तक जबरदस्त बैरीकेटिंग की गर्इ है। रैली से पहले सीएम योगी भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनप्रतिनिधियाें आैर पदाधिकारियों के साथ यहां के चुनावी समीकरणों पर मंथन करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश