मोदी की जन्म कुंडली में चंद्र वृश्चिक लग्न में बैठकर व भाग्यवश पुष्कर नंवाश में होने पर लाभकारी होता है। जिससे ऊंचा पद प्रतिष्ठा मिली, किन्तु पद ग्रहण के समय राहु का अंतर था जिस कारण वे किसी न किसी विवाद में रहे। वर्तमान में भी चुनाव के दौरान कांग्रेस को जो जीत मिली और भाजपा या मोदी को नुकसान हुआ तो वर्तमान में दशा तो चंद्र की ही है, जो दशा अंतर है वह उनके अनुकूल नहीं है। क्योंकि चंद्र की दशा में बुध प्रत्यन्तर में शनि का संयोग बनने से वर्तमान का घटना क्रम घट रहा है। इन सबके कारण व्यक्ति के प्रभाव में कुछ कमी व शक्ति क्षीण होकर शत्रु को बलशाली बना देते हैं। यह आगे 2019 फरवरी से चंद्र की दशा में केतु का अंतर रहेगा। जो कुछ ख्याति में कुछ पीड़ा देगा, लेकिन क्षतिपूर्ति में कुछ सहयोग भी करेगा।