
र्इ रिक्शा
मेरठ। मेरठ महानगर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो दिन में ई-रिक्शा चलाता था और रात में घरों में चोरी करने का काम करता था। इस गिरोह के सदस्य ई-रिक्शा चलाने के दौरान ही दिन में अपने शिकार पर पूरी तरह से नजर रखते थे। जिस मोहल्ले में ये सवारी लेकर जाते हैं वहां पर ऐसे मकान इनकी नजरों में होते थे, जहां पर आसानी से चोरी की जा सके। गिरोह के लोग महानगर के हर हिस्से में बंटे हुए थे।
ये लोग जहां पर भी आसानी से चोरी हो सकती होगी, वहां पर वारदात को अंजाम देने के लिए जुट जाते थे। वारदात के बाद ये बड़े आराम से फरार हो जाते थे। एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि गिरोह के सदस्य ई-रिक्शा से बैठकर थाना नौचंदी अंतर्गत आरटीओ पुल के पास से जा रहे थे। पुलिस को सूचना दी गर्इ कि ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में है। थाना नौचंदी की पुलिस ने घेराबंदी कर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके दो साथी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया ये लोग काफी शातिर किस्म के हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं रागिब, इरशाद, नाजिम, शहजाद हैं। इन लोगों से नौ मोबाइल, नौ हजार रूपये, दो जोड़ी चांदी की पायल, चार कारतूस 315 बोर के बरामद हुए है। एसपी सिटी ने बताया कि एक मुकदमे की विवेचना के दौरान एक गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पाया गया कि वे लोग योजनाबद्ध तरीके से सुबह तीन से चार बजे के बीच घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद ई-रिक्शा में समान रखकर फरार हो जाते थे।
Updated on:
29 Mar 2019, 4:51 PM IST
Published on:
29 Mar 2019, 4:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.