4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब के शौकीन हो जाएं सावधान, ब्रांडेड बोतल में हो सकती है रेक्टीफाइड, देखें वीडियो

Highlights लाखों की रेक्टीफाइड पुलिस ने की बरामद परीक्षितगढ़ में छह आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपी दूसरे राज्यों को भी करते थे सप्लाई  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Oct 2019, 11:00 AM IST

meerut

मेरठ। अगर आप शराब के शौकीन है तो सावधान हो जाएं। कहीं विदेशी ब्रांड की शराब पीने के चक्कर में आप रेक्टीफाइड केमिकल से बनी शराब तो नहीं पी रहे। परीक्षितगढ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो रेक्टीफाइड केमिकल से ब्रांडेड शराब बनाकर उनको विदेशी बोतल में भरकर सप्लाई करता था। पुलिस ने करोड़ों रूपये की रेक्टीफाइड के अलावा शराब की पेटियां बरामद बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से 3500 लीटर रेक्टीफाइड के अलावा शराब की पेटियां बरामद हुई हैं।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: प्रदूषित हवा और ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, अगले दो दिन में इतना गिरेगा तापमान

पकड़ा गया गिरोह प्रदेश के अलावा अन्य दूसरे राज्यों में रेक्टीफाइड से बनी शराब सप्लाई करता था। पकड़े गए गिरोह ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वर्ष 2013 में हस्तिनापुर में इसी गिरोह द्वारा बनाई गई जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत हुई थी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि थाना परीक्षितगढ़ की पुलिस ने गांव खानपुर बांगर के जंगल छापा मारते हुए गिरोह के छह लोगों रेक्टीफाइड से शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम यासीन, अरविंद, सुशील, जग्गू, भारतभूषण, रवि है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और वेस्ट यूपी सहित अन्य राज्यों भी अवैध रूप से नकली विदेशी शराब बेचने का काम करते हैं। यह गिरोह केमिकल में एल्कोहल मिलाकर शराब बनाते थे।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भाग रहे बदमाश पकड़े तो इनके पास मिला ये प्रतिबंधित सामान

गिरोह के सदस्य मिलावटी शराब को विदेशी ब्रांड के नाम पर बेचते थे। आरोपियों के पास से भारी संख्या में पुलिस ने बोतल, शीशी और रैपर बरामद किए हैं। एसएसपी के मुताबिक बरामद रेक्टीफाइड 96 से 99 प्रतिशत एल्कोहल की मात्रा है, जबकि शराब में 32 से 36 प्रतिशत ही एल्कोहल की मात्रा होती है। शराब में प्रयुक्त होने वाला यह केमिकल विशुद्ध होता है। बरामद रेक्टीफाइड की कीमत करीब 30 लाख रूपये की है। जबकि इस रेक्टीफाइड से जो शराब पकड़ी गई है। उसकी कीमत करोड़ों में है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश