23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों की ठगी करने वाला इस तरह पकड़ा गया, जरा इसके कारनामे पढ़िए…

मेरठ में एस्टोनिश कंपनी के डायरेक्टर राकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Apr 2018, 5:16 PM IST

meerut

मेरठ। फेसबुक पर विज्ञापन लाइक कराने के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी के मामले में फरार चल रहा एस्टोनिश कंपनी का डायरेक्टर आखिरकार पुलिस के हाथ चढ़ गया। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि साइबर सेल और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवार्इ करते हुए एस्टोनिश कंपनी के डायरेक्टर राकेश यादव को गिरफ्तार किया है। राकेश को आईपीसी की धारा 420, 67, 68, 71 के अन्तर्गत जेल भेजा जा रहा है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए क्लिक करें

एस्टोनिश के अलावा कर्इ कंपनियां

उन्होंने बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने एस्टोनिश के सिवा अन्य कई कंपनियां भी बनाई थीं। आरोपी फेसबुक पर विज्ञापन पर लाइक कराने के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपनी कंपनी का सदस्य बनाते थे। हर लाइक के नाम पर सदस्य को 512 रुपये देने का झांसा दिया जाता था। शुरूआत में अपनी साख बनाने के लिए कंपनी ने काफी लोगों के खातों में रकम जमा की। कंपनी के सदस्यों ने अपनी नीचे अन्य हजारों सदस्यों को जोड़ा। इसके बाद हजारों लोगों से सैकड़ों करोड़ रुपये सिक्योरिटी मनी के नाम पर जमा कराने के बाद कंपनी के संचालक फरार हो गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस कंपनी के एक डायरेक्टर को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। वहीं अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ेंः अपनी-अपनी शादी के पहले से थे प्रेम संबंध, प्रेमी की पत्नी दवार्इ लेने गर्इ, तो दोनों ने कर लिया यह काम ...

खातों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने अरोपियों के खातों की जांच की है। जिसमें खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों के खाते में करीब पांच करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इन खातों की पूरी डिटेल साइबर ब्रांच ने अपने कब्जे में ले ली है। जिन खातों की डिटेल और खाता नंबर पुलिस के पास अब है उन खातों का बेलेंस अब जीरो है। आरोपी ने लोगों से रुपया ठग कर करोड़ों की संपत्ति गाजियाबाद और नोएडा में खड़ी कर ली है। इसके अलावा और जो लोग कंपनी से जुड़े हुए थे या फरार हैं उनमें भी अधिकांश गाजियाबाद और उसके आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस इनकी तलाश में भी दबिश दे रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग