31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली, पकड़े गए कुल छह, दो पुलिसकर्मी भी घायल, देखें वीडियो

कार में लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे बदमाश चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की गर्इ ताे चलार्इ गोली चार बदमाशों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Mar 2019, 2:55 PM IST

meerut

मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली, पकड़े गए कुल छह, दो पुलिसकर्मी भी घायल

मेरठ। मेरठ पुलिस और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों की गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिसकर्मियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने चार घायल बदमाश सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ मेरठ में हुई अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ मानी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः रेल यात्रियों को अभी उठानी पड़ेंगी मुश्किलें, क्योंकि इस रूट पर नहीं चलेंगी ट्रेनें

पुलिस का मानना है कि घायल बदमाश काफी शातिर किस्म के हैं और इनका इलाके में जबरदस्त आतंक था। पुलिस पकडे़ गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि यह बदमाशों की अब तक की बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले जो मुठभेड़ें हुई हैं वे एक या दो बदमाशों के साथ की ही हुई है। दरअसल मामला दौराला थाना क्षेत्र का है जहां पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, चेकिंग के दौरान एक कार में छह बदमाश सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। जिसमें दो सिपाहियों के गोली लगी। पुलिस ने जब जवाब में गोली चलाई तो चार बदमाशों के गोली लगी जिसमें वह घायल हो गए पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं। जिन पर हत्या डकैती और लूट के कई मामले चल रहे हैं।

यह भी देखेंः VIDEO: रैली स्थल पर लहराया तिरंगा, फिर लगा ये नारा

पकड़े गए बदमाशाें के नाम योगी, योगेश, आदम आदि हैं बदमाशों के पास से तीन तमंचे और कारतूस व एक लूटी हुई कार भी बरामद हुर्इ है। बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे।एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि बदमाश किसी लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश