5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने मकान पर मारा छापा तो भाजपा नेता अपने साथियों के साथ ये काम करता मिला

खास बातें एसएसपी को काफी दिनों से मिल रही थी शिकायतें छापेमारी के दौरान क्षेत्र में मची रही अफरातफरी इनके पास से नकदी समेत अन्य सामान बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Aug 2019, 6:58 PM IST

satta.jpg

मेरठ। पुलिस के शिकंजे के बावजूद शहर में सट्टेबाजी रुक नहीं रही है। एसएसपी अजय साहनी को इसकी लगातार शिकायतें भी मिल रही हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर सट्टा चल रहा है। एसएसपी को शिकायत मिली थी कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में खत्ता रोड के पास एक मकान में काफी दिनों से सट्टा खेला जा रहा है। एसएसपी ने पुलिस टीम को भेजा और वहां से एक भाजपा नेता समेत छह लोगों को सट्टेबाजी खेलते गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 58 हजार रुपये, छह मोबाइल फोन और दो बाइकें बरामद की गई हैं। भाजपा नेता को छुड़वाने के लिए पार्टी के नेता रातभर कोशिशें करते रहे, लेकिन इसके बावजूद आरोपी छूट नहीं पाए।

यह भी पढ़ेंः मदरसे में पढ़ रहे दो भाइयों के लापता होने से मचा हड़कंप, बाद में ये असलियत आयी सामने

पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

एसएसपी को कई दिनों से ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सट्टा खेलने की शिकायतें मिल रही थी। इसको लेकर उन्होंने ब्रह्मपुरी पुलिस को सख्त निर्देश भी दिए थे। ऐसी ही एक शिकायत पर एसएसपी ने पुलिस को खत्ता रोड पर भेजा। यहां खत्ता रोड प्रहलाद नगर स्थित एक मकान में सट्टा खेला जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी करते हुए यहां से भाजपा नेता कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। कुलविंद्र भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः तीन बच्चे गायब करने के शक में भीड़ ने महिला को पीटा, फिर कई घंटे बाद आयी ऐसी खबर कि हर कोई रह गया सन्न

पुलिस ने यहां रंजीत लामा, आकाश उर्फ बंटी, मुकुल सहगल, हेमंत और अश्वनी को मौके से दबोचा। इनके पास से करीब 58 हजार, छह मोबाइल और दो बाइकें बरामद की गई हैं। सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि छहों आरोपियों की काफी समय से सट्टा खेलने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद यहां छापा मारा गया। पुलिस ने भाजपा समेत छहों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश