1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में नकली पेट्रोल के बाद सेहत से खिलवाड़ करने वाला गिरोह आया गिरफ्त में

खास बातें विदेशी कंपनी के नाम पर बन रहा था नकली फूड्स सप्लीमेंट मेरठ समेत अन्य जनपदों में भी किया जा रहा था सप्लाई फैक्ट्री मालिक फरार, पुलिस ने एक कारीगर पकड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Aug 2019, 4:13 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ जिला नकली समान बनाने का हब बनता जा रहा है। पहले नकली पेट्रोल के सौदागरों को पुलिस ने गिरफ्तार किय, लेकिन मुख्य आरोपी आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं अब बाड़ी बिल्डिंग करने वाले लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। शहर में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। इस फैैक्ट्री में भारी मात्रा में विदेशी कंपनी के नाम पर नकली प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार किया जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः कचहरी में पुलिस हिरासत में युवती की हत्या का प्रयास, विरोध करने पर दरोगा को भी पीटा

विदेशी कंपनियों के नाम पर तैयार

यह फैक्ट्री ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम क्षेत्र में चल रही थी। जहां पर विदेश कंपनियों के नाम पर माल सप्लाई कर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि मोटा मुनाफा कमाने के लिए शहर के अन्य स्थानों पर भी भारी मात्रा में विदेशी कंपनी के नाम से इस तरह के नकली प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस ने फैक्ट्री से दस लाख रुपये का माल जब्त किया है। मौके से फैक्ट्री मालिक फरार हो गया है जबकि एक कारीगर को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेसी नेत्री की बेटी को दामाद ने शादी के 9 साल बाद दे दिया तलाक, पुलिस ने भी नहीं सुनी शिकायत

पुलिस को फैक्ट्री मालिक की तलाश

माधवपुरम इलाके में रचित गुप्ता के मकान की दूसरी मंजिल पर नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। इस कोठी को शाहपीर गेट के सावेज और सलमान ने किराये पर ले रखा था। पुलिस ने प्रोटीन तैयार करने वाले कारीगर तालिब को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विदेशी कंपनी एमिनो एक्स, बीपीआई स्पोर्ट्स समेत पांच कंपनियों को प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री के भीतर से पुलिस ने दस लाख का प्रोटीन बरामद कर लिया है। इसके अलावा शहर के कई जिम सेंटरों में भी यह प्रोटीन सप्लाई किया जाता था। पुलिस फैक्ट्री मालिक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश