31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: चुनाव से पहले बढ़ गर्इ थी हथियारों की डिमांड, र्इंख के खेत से पकड़ने पर पुलिस अफसर भी रह गए हैरान

पुलिस ने तीन हथियार सप्लायर पकड़े फैक्ट्री में बनाकर करते थे सप्लार्इ तमंचों की खेप समेत कल-पुर्जे भी मिले  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 31 Mar 2019, 1:04 PM IST

meerut

VIDEO: चुनाव से पहले बढ़ गर्इ थी हथियारों की डिमांड, र्इंख के खेत से पकड़ने पर पुलिस अफसर भी रह गए हैरान

मेरठ। लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध हथियारों का हब बना मेरठ जिला। यहां पर एक दिन में ही मौत का इतना सामान पकड़ा गया कि जिसे देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। शनिवार को थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी करने वालों को 95 पिस्टल के साथ पकड़ा। वहीं दूसरी ओर थाना रोहटा पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।

यह भी पढ़ेंः चुनाव में माहौल बिगाड़ने के लिए इनामी बदमाश सप्लार्इ कर रहे थे ये हथियार, पुलिस भी रह गर्इ दंग

फैक्ट्री से पुलिस को काफी संख्या में बने व अधबने तमंचे और भारी मात्रा मे शस्त्र बनाने का सामान बरामद हुआ है। पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर एसओ रोहटा धनवीर सिंह को पता लगा कि ग्राम पूठखास के जंगल में कुछ लोग अवैध असलहे के निर्माण एवं इनको बाहर सप्लाई का काम करते हैं। ईख के खेत से तीन लोगों को दबोचा। इनके दानिश, मोहम्मद असलम और सावेज को मौके से तीन तंमचे 315 बोर व 06 जिन्दा कारतूस व दो खोखे कारतूस आैर भारी मात्रा में अधबने तमंचों समेत पकड़ा।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: देशभर में इस कुख्यात को पकड़ने के लिए छापेमारी, पुलिस ने किया एक लाख का इनाम घोषित

साथ ही तमंचा फैक्ट्री के कल पुर्जे बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि वे लोग काफी दिनों से अवैध हथियार बनाने का कार्य व व्यापार कर रहे थे और यहां बने तमंचों को बागपत, गाजियाबाद व मेरठ में सप्लाई करते थे। इनके पास थोक में तमंचों की डिमाण्ड आती थी। डिमाण्ड के मुताबिक तंमचे तैयार करके तमंचे तैयार कर सप्लाई करते थे। इस समय आगामी चुनाव 2019 के सिलसिले में आयी डिमांड को पूरा करने के लिए काम कर रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश