पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बताए गए एटीएम की घेराबंदी कर ली। एटीएम के अंदर घुसे बदमाश ने पुलिस को देखकर भागने की काेशिश की, इसमें सफल नहीं होने पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फिर पुलिस ने भी गोली चला दी, इसी में बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया बदमाश किठौर के गांव छुछार्इ निवासी प्रवीण है। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि बदमाश के पास एटीएम तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।