मेरठ। वह अपने परिवार का पेट मजदूरी करके भरती थी। पति की मौत हो चुकी थी। तीन बच्चे है। बड़ा बेटा करीब 13 साल का है। बाकी दो काफी छोटे हैं। बीती 29 नवंबर की रात से लापता मां को तीनों बच्चे दर-दर तलाश रहे हैं, लेकिन उनकी मां का कहीं पता नहीं चल रहा। अपनी मां की तलाश में बच्चे एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे और यहां भी बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई कि उनकी मां को उन्हें वापस दिलवाने में पुलिस अंकल मदद करें। कार्यालय में काफी देर तक बच्चे अपनी मां की बरामदगी के लिए एक कमरे से दूसरे कमरे जाते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। बच्चे सपा के एक नेता के माध्यम से एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर घर चले गए। बच्चों का कहना था कि वे भूखे पेट सोते हैं और उनकी कोई मदद नहीं कर रहा। उनका पेट भरने वाली मां का कहीं पता नहीं है।