4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Medals : सोतीगंज में कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारी पदक से सम्मानित, एडीजी को प्लेटिनम एसएसपी को गोल्ड

Police Medals आजादी की 76 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेरठ जोन के पुलिस अधिकारियों पर पुलिस पदकं की बरसात हुई है। मेरठ पुलिस को प्लेटिनम से लेकर गोल्ड तक मिला। वहीं एशिया के सबसे बडे़ वाहन चोर बाजार सोतीगंज में कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी पदक से सम्मानित किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 15 Aug 2022, 11:30 AM IST

Police Medals : सोतीगंज में कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारी पदक से सम्मानित, एडीजी को प्लेटिनम एसएसपी को गोल्ड

Police Medals : सोतीगंज में कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारी पदक से सम्मानित, एडीजी को प्लेटिनम एसएसपी को गोल्ड

Police Medals एशिया के सबसे बडे़ वाहन चोर बाजार में बंद कराने वाले और चोर बाजार के कबाड़ियों पर सख्त कार्रवाई करने वालों को शासन की ओर से इस बार स्वतंत्रता दिवस पर इनाम मिला है। वहीं मेरठ जोन के एडीजी और मेरठ एसएसपी को भी पदक मिला है। स्‍वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदकों की घोषणा में मेरठ को प्लेटिनम से लेकर गोल्ड तक पदक मिले हैं। सोतीगंज में कार्रवाई करने वाले दो थाना प्रभारियों के साथ चौकी प्रभारी को भी पदक से सम्मानित किया गया है। पुलिस महानिदेशक उप्र आपरेशनल शौर्य के आधार पर एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल को प्लेटिनम पदक और मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को गोल्ड मिला है।


इसी के साथ चोरी के वाहन कटान के लिए कुख्यात रहे मेरठ के सोतीगंज पर कार्रवाई का इनाम और इसी के साथ सोतीगंज पर कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेरठ सदर थाना प्रभारी देव सिंह रावत और लालकुर्ती थाना प्रभारी अतर सिंह के साथ आबूलेन चौकी प्रभारी ओमवीर सिंह, कृष्ण कुमार मौर्य और लालकुर्ती थाने में तैनात दारोगा आसिफ अली और मुख्य आरक्षी जितेंद्र दत्त को सिल्वर पदक मिला है।


यह भी पढ़ें : 14 अगस्त 1947 की रात गुलजार था यामीन बाजार, बुढ़ानागेट में यूनूस ने छानी थी बूंदी और पहलवान ने बनाए थे लडडू

इनके अलावा एलआइयू सीओ प्रीति सिंह, मुख्य आरक्षी उधम सिंह, आरक्षी विवेक सिसौदिया और आरक्षी नितिन कटारिया को सिल्वर पदक मिला है। इसके अलावा सेवा अभिलेख के आधार पर मुख्य आरक्षी अंग्रेज को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न मिला है। सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दारोगा श्यौराज सिंह, मुख्य आरक्षी हरेंद्र सिंह को मिला है। इनके अलावा सेवा अभिलेख के आधार पर भारत सरकार गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक इंस्पेक्टर अतर सिंह, आरएसआइ निरंजन सिंह, दारोगा वीरेंद्र पाल सिंह आदि को मिला है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश