4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्मी गानों पर झूमे अफसर भी, खूब मनार्इ पुलिस वालों ने होली

एडीजी प्रशांत कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी समेत तमाम अफसर पुलिस लाइन में होली के कार्यक्रम में शामिल हुए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Mar 2018, 3:25 PM IST

meerut

मेरठ। होली में रंगों की मस्ती शनिवार को पुलिस वालों के सर चढ़कर बोली। मेरठ की पुलिस लाइन में आज लोगों की सुरक्षा में रहने वाली पुलिस होली के रंग से सराबोर रही। एडीजी से लेकर सिपाही तक हर कोई रंग अबीर गुलाल के साथ होली खेलने में मशगूल रहा। इतना ही नहीं आग बुझाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली फायर ब्रिगेड की गाड़ी में हरा रंग भरकर पानी के साथ साथी पुलिस कर्मियों आैर अफसरों के उपर डाला गया। हर तरफ पुलिस की होली पर अलग नजारा देखने को मिला। पुलिस कर्मियों ने बॉलीवुड गानों की थीम पर जमकर ठुमके लगाए, तो खुद एडीजी प्रशांत कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी और अन्य अफसर गानों पर झूमे। बॉलीवुड गानों पर एडीजी प्रशांत कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी ने डांस किया।

यह भी पढ़ेंः कुख्यात ने दरेागा के बेटे से मांगे शराब के पैसे, नहीं मिलने पर पत्नी की हत्या

यह भी पढ़ेंः होली के साथ जुमे की नमाज भी, नहीं देखा कभी एेसा नजारा

यह भी पढ़ेंः Holi 2018: बच्चे ही नहीं बड़े भी अपने अंदाज में झूमे मस्ती में

होली की बधार्इ दी

वहीं देहात और शहर के पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने होली खेलकर सभी को बधाइयां दी। इसके अलावा मेरठ के थानों में भी जमकर होली खेली गई ।थाने में रंग अबीर गुलाल के साथ पुलिसकर्मियों ने होली खेली साथी बॉलीवुड गानों की थीम पर जमकर ठुमके लगाए । आपको बता दें कि कल होली के दिन शहर के लोग रंगों के बीच होली खेलने में मशगूल थे। तब इन्हीं पुलिसकर्मियों ने शहर की व्यवस्था संभाली और लोगों को सुरक्षित होली खेलने के लिए आजादी दी। इसके बाद आज पुलिस वालों की होली पर रंग-बिरंगा माहौल पुलिस लाइन में देखने को मिला।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश के भरोसेमंद ने कहा- स्वयं सेवक होने पर मुझे गर्व, छह साल के लिए कर दिया निष्कासित

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश