मेरठ. होली के मद्देनजर पुलिसकर्मियों ( up police ) की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। एडीजी मेरठ राजीव सबरवाल ने सभी जिलों में इसका आदेश जारी कर दिया है। उन्हाेंने 25 मार्च से 30 मार्च तक पुलिसकर्मियों का अवकाश रद करने का आदेश दिया है। एडीजी ने अधीनस्थों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा होली पर चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिए हैं।