पुलिस का कहना है कि जेल में बंद जाहिद उर्फ लंबू ने पेशी पर आने के दौरान अपने साथियों विक्की निवासी पिचैकरा, बूटन व शादाब निवासी हर्रा जाहिद निवासी केतीपुरा से मुलाकात की और इस हत्या की योजना बनायी थी। योजना में जाहिद उर्फ लंबू की पत्नी शहनवाज व उसके ***** जिशान, अहशान व रिहान ने साथ दिया। योजना के तहत एक आरोपी गली में बाइक लेकर बाहर रुका, जबकि दो साथियों ने घर में घूसकर गोलीयां बरसाकर मुन्नी बेगम की हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों बुटन व विक्की को गिरफतार कर लिया है जिनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए एक पिस्टल 32 बोर व एक खोका व कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं, इस मामले को लेकर बागपत एसपी जय प्रकाश का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।