1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाना करीब आैर डायल 100 की गाड़ी गश्त पर, बदमाशों ने मसाला व्यापारी की गोली मारकर की हत्या

फिर भी पुलिस को आधा घंटे बाद मिली घटना की जानकारी, व्यापारियाे में आक्राेश  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 May 2018, 11:30 AM IST

meerut

मेरठ। मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र में रविवार की रात बदमाशों ने मसाला कारोबारी की गोली बरसाकर हत्या कर दी। घटना थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई। हैरानी की बात कि पुलिस को घटना की जानकारी करीब 30 मिनट बाद लगी। जिस समय वारदात हुई उसी दौरान घटनास्थल से चंद सेंकेड पहले ही डायल 100 की गाड़ी गश्त करती हुई निकली थी। इसके बाद भी बदमाशों ने हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया। गाजियाबाद निवासी हनी मसाले का कारोबार करता है। मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में उसकी ससुराल भी है। वह टीपी नगर कलेक्शन के लिए आया हुआ था। तभी बदमाशों ने रात करीब 10.30 बजे उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग घटनास्थल की ओर भागे तो एक युवक सड़क पर तड़प रहा था। लोगों ने युवक को पास ही स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ ब्रहमपुरी अखिलेश भदौरिया सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। कारोबारी के घर सूचना दी गई जिससे उसके घर कोहराम मच गया।व्यपारियों मेें इस हत्या को लेकर आक्राेश है। गाजियाबाद में उसकी पत्नी और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ेंः आर्इपीएल में सट्टा लगा रहे थे 100 रर्इसजादे, दिल्ली की काॅल्स पर करोड़ों का खेल एेसे होता था

यह भी पढ़ेंः छह मई 1857 को लिख गई थी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की पटकथा

यह है घटना

घटना टीपी नगर क्षेत्र के चौराहे की है, यहां मार्केट से कलेक्शन करके लौट रहे एक मसाला व्यापारी पर थाना टीपी नगर के पास सड़क पर दो बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। व्यापारी गाज़ियाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि लूट के इरादे से बदमाशों ने हमला किया था, लेकिन व्यापारी ने उसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों की एक मोटरसाइकिल मौके पर ही छूट गई। सरेआम व्यापारी की हत्या से सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

यह भी पढ़ेंः बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की यह सुविधा

यह भी पढ़ेंः हत्या करने के बाद छुपने जा रहे थे, योगी की पुलिस ने धर दबोचा

पुलिस ने काफी देर छिपाई मौत की खबर

अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ देख बवाल की आशंका के चलते कारोबारी हनी की मौत को पुलिस ने काफी देर तक छिपाए रखा। अस्पताल पहुंचे परिजनों को भी कारोबारी के पास नहीं जाने दिया। करीब दो घंटे के बाद पुलिस ने कारोबारी की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दी। उस समय तक काफी रात हो गई थी और भीड़ भी जा चुकी थी। कारोबारी की मौत से मेरठ के टीपी नगर से गाजियाबाद के नेहरू नगर तक हाहाकार मच गया। दामाद की हत्या अपने ही शहर में होने पर ससुरालियों में भी गम था। हत्या के कारणाें के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः 100 करोड़ के कर्जदार की सम्पत्ति की नीलामी इतने में हुर्इ कि किसी का भी कर्जा नहीं उतर सकता!

हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

कारोबारी की हत्या के बाद पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद की। जिसके आधार पर पुलिस ने देर रात ही आसपास के क्षेत्र के कई युवकों को पूछताछ के लिए उठा लिया। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही वे पुलिस गिरफ्त में होंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश