13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut: दिनभर साथियों के साथ सिपाही ने खेली होली, शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Highlights मेरठ पुलिस लाइन कालोनी में बेसुध पड़ा मिला था सिपाही थाना रेलवे रोड में मुंशी के पद पर तैनात था सिपाही उमेश चंद्र बुलंदशहर के सिकंदराबाद के चंदेरू गांव का निवासी था सिपाही  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। पुलिस लाइन कोलानी के कमरे में एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही की मौत का समाचार उसके परिजनों को दे दिया गया। जहां से देर रात परिजन मेरठ पहुंचे। परिजनों ने सिपाही की हत्या का अंदेशा जताते हुए एक तहरीर थाना सिविल लाइन में दी है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि सिपाही की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजन सिपाही का शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ेंः कोरोना वायरस के तीनों संदिग्धों की रिपोर्ट आयी निगेटिव, लोगाें ने ली राहत की सांस

घटना थाना सिविल लाइन थाने की आवासीय परिसर की है। जहां पर कमरे के भीतर सिपाही बदहवास हालत में अपने दोस्तों को पड़ा मिला। दोस्तों ने इसकी जानकारी आरआई को दी। जिसके बाद सिपाही को पुलिस लाइन की एबुलेंस में उपचार के लिए जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः होली पर नहीं दिया सामान तो भुगत लेने की धमकी दी, फिर पिता-पुत्र पर बरसा दी गोलियां

बुलंदशहर के सिकंदराबाद के चंदेरू गांव निवासी उमेश चंद्र मेरठ के रेलवे रोड थाने में मुंशी के पद पर तैनात था। बुधवार को उमेश से पुलिसकर्मियों के साथ दिन भर होली खेली। उसके बाद शाम के समय सिविल लाइन थाने के आवासीय परिसर में पहुंचा। वहां पर उमेश चंद्र का आवास आवंटन हुआ था। उमेश परिवार के साथ आवास में रहते थे। उनकी पत्नी और तीन साल की बच्ची होली पर घर चले गए थे। उमेश की पत्नी ने उमेश के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: अगले 48 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, 16 मार्च के बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी

इसके बाद उसकी पत्नी ने उमेश के साथी सुभाष के मोबाइल पर फोन किया। इस पर सुभाष शाम को जब उमेश के कमरे में पहुंचा तो उमेश अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उमेश नींद आने की बात कह रहा था। सुभाष को उसकी हालत ठीक नहीं लगी तो उसने इसकी जानकारी आरआई होरी लाल को दी। जिस पर आरआई ने पुलिस लाइन की एबुलेंस से उमेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह उमेश की मौत हार्ट अटैक मान रहे है। वहीं जानकारी होने पर परिजन भी बुलंदशहर से मेरठ पुलिस लाइन पहुंचे और मृत उमेश के शव को अपने साथ लेकर चले गए।