8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनचलों के आतंक से खौफजदा दंपती पलायन को मजबूर, घर के बाहर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’

मेरठ में एक बार फिर मनचलों का खौफ दिखाई दिया। जब एक दंपति ने खौफ में आकर दीवारों पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर लगा दिया है। दंपती का कहना है कि थाना पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि वह कई बार तहरीर दे चुके हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Oct 15, 2021

yah-makana-bikau-hai.jpg

मेरठ. जिले में मनचलों के आतंक के खौफ से एक दंपती सहमा हुआ है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से परेशान होकर दंपती ने अपने घर पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर लगा दिया है। थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। अब दंपती पर चस्पा पोस्टर को हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए मोहल्ले के लोगों ने भी दंपती को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है, लेकिन मनचलों की ओर से हरकतें अभी भी बंद नहीं हुई हैं। वे महिला को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

दरअसल, मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। जहां की निवासी एक विवाहिता ने बताया कि मोहल्ले के ही दो मनचले उसे काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। आते-जाते समय उसका पीछा करते हैं। पति से शिकायत की तो पति ने दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके पति को भी मारने की धमकी दी गई। तीन दिन पहले वह घर में काम कर रही थी। आरोप है कि दोनों युवक घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने हाथापाई कर दी। शोर मचाने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शाम को जब पति काम से लौटे तो शिकायत की। वह आरोपितों के घर पहुंचे तो वहां पर उनकी पिटाई कर दी गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने उसके पति को बचाया। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में भी गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें- बारातियों से भरी कार अनियंंत्रित होकर तालाब में गिरी, 4 युवकों की मौत, 5 की हालत गंभीर

आरोपियों को भेजा जाएगा जेल

परेशान होकर दंपती ने घर पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर चस्पा कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे हटाने का दबाव बना रहे हैं। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है।

By- KP Tripathi

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, डिब्बे पलटने से ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, ट्रेन संचालन हुआ बंद