1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shameful: रेप के बाद गर्भवती होने के बाद हुर्इ यहां पंचायत, अस्मत पर तीन लाख का फैसला

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र की घटना, आरोपियों युवकों पर वीडियो बनाने का आरोप  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Apr 2018, 11:18 AM IST

meerut

मेरठ। मेरठ में एक बार फिर पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है। जहां पंचायत ने बलात्कार पीड़िता की अस्मत की कीमत महज तीन लाख रुपये लगा डाली। यह शर्मनाक फरमान मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र में एक पंचायत ने सुनाया है। आरोप है गांव के ही दो दबंगों ने एक दलित किशोरी को जबरन अपनी हवस का शिकार बना लिया। बताया यह भी जाता है कि रेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना डाला और वीडियो के एवज में उसे ब्लैकमेल करने लगे। इस शर्मनाक करतूत पर से पर्दा तब उठ गया जब पीड़िता गर्भवती हो गर्इ। परिजनों ने जब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की कोशिश की तो गांव की पंचायत ने उन्हें रोक लिया जिसके बाद दोनों पक्षों को पंचायत में बुलाकर सुना। लोकलाज का वास्ता देकर युवती और उसके घरवालों पर दबाव बनाया। आरोपी परिवार के मुताबिक पंचायत में तीन लाख में फैसला हुआ।

यह भी पढ़ेंः आर्इएसआर्इ एजेंट के कहने पर सेना में भर्ती के लिए आया था मेरठ, यहां उसने खेला खतरनाक खेल...

गुपचुप तरीके से चार दिन पहले पंचायत
मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र में चार दिन पहले रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये पंचायत हुई। पंचायत में फैसला हुआ कि गांव के रहने वाले दो युवक पवन और विपिन पर रेप का शिकार बनी सोलह साल कि किशोरी को तीन लाख रूपये देंगे। दो लाख रुपये परिजनों को तत्काल दिए जाएंगे साथ ही एक लाख रुपये अबोर्शन के बाद दिये जाएंगे। तीन माह कि गर्भवती पीड़िता का बीते कल अबॉर्शन भी करा दिया गया। जैसे ही पंचायत मीडिया की सुर्खियां बनी तो पुलिस ने इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः अपनी-अपनी शादी के पहले से थे प्रेम संबंध, प्रेमी की पत्नी दवार्इ लेने गर्इ, तो दोनों ने कर लिया यह काम ...

पुलिस अारोपियों की तलाश में जुटी

रेप आरोपियों कि धरपकड़ के लिये पुलिस खरखौदा के इस गांव में दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी अपने घर से फरार है। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए है। घटना के बाद से पीड़िता के घर पर लोगों का तांता लग गया है। वही पीड़िता की मां का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए न कि पैसे।

यह भी पढ़ेंः यूपी बोर्ड छात्रों को उपलब्ध कराएगा डिजिटल लाॅकर, होगा यह फायदा

आरोपी की मां बोली-झूठा फंसा रहे

आरोपी पवन की मां का कहना है कि गांव में पंचायत हुई थी, दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। लड़की पक्ष चार लाख रुपये मांग रहा था, तीन लाख में समझौता हुआ था, लेकिन पुलिस में शिकायत कर दी। हमारे बच्चों को झूठा फंसा रहे हैं। पुलिस ने आज पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है, वही गांव के लोग इस मामले को बढ़ाना नही चाहते। देखना होगा कि पुलिस रेप पीड़ित किशोरी के आरोपियों को सींखचों के पीछे कब पहुंचाती है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश