2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली मीटर को लेकर है नया फरमान, इस पर विरोध जताया तो भुगतना पड़ेगा यह अंजाम

प्रबंध निदेशक ने समीक्षा बैठक में कड़ार्इ से लागू करने के निर्देश दिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 Jun 2018, 12:01 PM IST

meerut

बिजली मीटर को लेकर है नया फरमान, इस पर विरोध जताया तो भुगतना पड़ेगा यह अंजाम

मेरठ। बिजली का मीटर लगवाने से अगर किसी ने मना किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। वे दिन गए जब मीटर लगवाने से मना करने के लिए लोग तरह-तरह के बहाने बना दिया करते थे। अब ऐसा करने पर कार्रवाई होगी और अगर उसके बाद भी न माने तो थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। पश्चिमांचल डिस्काम के मुख्यालय स्थित मीटिंग हाल में प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनमीटर्ड से मीटर्ड करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

यह भी पढ़ेंः इस अभिनेता ने नशे में कालोनी में उत्पात मचाया, फिर थाने में किया हंगामा

यह भी पढ़ेंः इतने साल बाद रमजान का महीना जून में पड़ रहा, इसके पीछे की सच्चार्इ जानिए

एमडी ने लगार्इ लताड़

बैठक में विभिन्न जनपदों में मीटर लगने की प्रगति के बारे मे चर्चा हुई। प्रबन्ध निदेशक ने मौके पर मीटर लगाकर एडवाइस न करने पर संस्थाओं को लताड़ लगाई। कार्यदायी संस्थाओं ने गांव में मीटर न लगाने हेतु कुछ अराजकतत्वों के नामों से भी प्रबन्ध निदेशक को अवगत कराया। इस सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक ने अराजकतत्वों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवार्इ करने के निर्देश दिए और स्थानीय ग्राम प्रधानों से मदद लेने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से दो टूक कहा कि अगर कोई मीटर लगवाने में लगाने में बाधा उत्पन्न करता है तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। जिससे ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा सके।

यह भी पढ़ेंः युवक की नौकरी को लेकर टूटा था रिश्ता, कोर्ट मैरिज के बाद बेटी ने अपने परिजनों के खिलाफ की यह शिकायत

यह भी पढ़ेंः थाना में इसम महिला ने किया ऐसा काम कि पुलिसकर्मी भी हो गए नौ-दो ग्यारह

पीवीवीएनएल को मिला दूसरा स्थान

उप्र पावर सेक्टर की 44वीं अन्तर डिस्काम परियोजना प्रतियोगिता के सत्र 2017-18 ओवर आल चैम्पियनशिप ट्राफी में पश्चिमांचल पीवीवीएनएल मेरठ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस सम्बन्ध में क्रीड़ाधिकारी पूर्व आेलंपियन रेसलर अलका तोमर, खिलाड़ी जतन सिंह, मांगेराम, विजेन्द्र सिंह, अवनेन्द्र कुमार, राजेश चौधरी द्वारा प्रबन्ध निदेशक को ट्राफी सौंपी गयी। इस अवसर पर एमडी द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश