27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर की घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज का पैदल मार्च, डीएम ऑफिस का घेराव

कानपुर में ब्राह्मण परिवार के साथ हुई घटना से ब्राह्मण समाज में रोष है। मेरठ में आज ब्राह्मण समाज ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 21 Feb 2023, 4:02 PM IST

कानपुर की घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज का पैदल मार्च, डीएम ऑफिस का घेराव

पैदल मार्च कर डीएम आफिस पर जाते सर्व ब्राह्मण संघर्ष समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

मेरठ के ब्राह्मण समाज संगठनों ने कानपुर में ब्राह्मण मां बेटी को जिंदा जलकर मारे जाने पर आक्रोश जताया। कानपुर की घटना की निंदा करते हुए ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मानव श्रृंखला बनाई।

इस दौरान जिलाधिकारी मेरठ को ब्राह्मण परिवार के साथ न्याय के लिए एक ज्ञापन सौंपा है। ब्राह्मण समाज ने कहा कि इस मामले में लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।


यह भी पढ़ें : दारुल उलूम के छात्रों को रखनी होगी दाढ़ी, कटवाने पर मिलेगी सख्त सजा

पैदल मार्च निकालकर पहुंचे डीएम ऑफिस
सर्व ब्राह्मण संघर्ष समिति के लोग पहले नवचंडी मंदिर में एकत्र हुए। जहां पर कानपुर में हुई घटना को लेकर नाराजगी जताई और पैदल मार्च निकालते हुए डीएम ऑफिस पहुंचे। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया।


यह भी पढ़ें : Bigg Boss 16: 'सलमान खान ने दिया मेरा पूरा साथ, जीवन भर उनकी अहसानमंद'- अर्चना

कार्यकर्ताओं ने पुलिस की एक नहीं सुनी। वे सीधे डीएम आफिस पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण समाज ने कानपुर देहात के डीएम को बर्खास्त करने की मांग की। ब्राह्मण समाज का कहना है कि कानपुर में मां बेटी को प्रशासनिक अधिकारियों ने जिंदा जलाया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग