उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से उन्हें कवि के रूप में सम्मान मिला, उसी तरह से उन्हें राजनीति में भी स्वीकार किया जाएगा और जनता उन्हें प्रत्याशी के रूप में भी चयनित करेगी। उम्मीदवार के रूप में अनामिका जैन के चयन के सवाल पर उनके पति सौरभ ने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण है। लोहिया जी ने भी महादेवी वर्मा को टिकट दिया था। उन्होंने कहा कि शिवपाल जी ने अनामिका पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा साबित की कोशिश करेंगे, लोग अनामिका की इस पारी को स्वीकार करेंगे।