14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शहर में बारूद से खेलते मिले बच्चे, पहुंची पुलिस तो मच गया हड़कंप

अवैध रुप से घरों में बनाया जा रहा था पटाखा, घरों में ही रखा गया था बारुद, पुलिस ने मारा छापा      

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Ashutosh Pathak

Oct 29, 2018

Diwali 2018

इस शहर में बारूद से खेलते मिले बच्चे, पहुंची पुलिस तो मच गया हड़कंप

बागपत। दिवाली पास है और पटाखा कारोबारी पटाखा बनाने में लगे हैं। लेकिन कई जगह अवैध रुप से पटाखे बनाए जा रहे हैं। जिसका कई बार परिणाम घातक हुआ है। हाल ही में बदायूं में हुए हादसे के बाद बागपत पुलिस एक्शन में है, मामला थाना बालैनी क्षेत्र के दत्तनगर का जहां पुलिस ने छापेमारी की और मौके से भारी मात्रा में बारूद बरामद किया, जो कि पटाखे बनाने के लिए रखा गया था। इस दौरान कई राज्यों को सीज कर दिया गया।

दरअसल बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में हादसे को दौरान 8 लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद आज दत्तनगर गांव मे पटाखा बनाने की फैक्ट्रियों पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। जहां से पुलिस ने लाखों की कीमत के पटाखे बरामद किए। हैरानी की बात ये है कि अवैध रुपसे पटाखे आबादी के बीच घरों और गलियों में बनाए जा रहे थे। इसके लिए कई गोदाम भी आबादी के बीच बनाने गए थे। जिनमें भारी मात्रा में पटाखा भरा हुआ था। घरों और गलियों में रखें इन बारूद पर बच्चे खेलते नजर आ रहे थे। इन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं कि एक छोटी सी चिंगारी भी इन्हें पलक झपकते ही खाख कर सकती है।

वहीं पुलिस की छापेमारी के बाद पटाखा कारोबारियों में भी हड़कम्प मच गया और कुछ लोगों ने अपने घरों में रखे पटाखों को गलियों में फेंक दिया। उधर ग्रामीणों की माने तो गांव में कई सालों से पटाखे बनाये जाते है और इन्हें बनाने में बच्चे भी मदद करते हैं। इस बात को लेकर कई बार पुलिस से भी शिकायत की जा चुकी थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस की माने तो फिलहाल इस गांव में 3 लोग लाइसेंस होल्डर है लेकिन और भी लोग पटाखा बनाते है और यहां से बहार के लोग भी पटाखा खरीदते ने आते है फ़िलहाल पटाखे को जब्त कर मकानों को सीज कर दिया गया है।