2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छापेमारी टीम का खौफ है यहां, पहुंचने से पहले ही कटिया कनेक्शन उतरने लगे

एमडी ने 'अन्तिम समाधान भविष्य आसान' योजना 30 मई तक लागू की  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 May 2018, 11:04 PM IST

meerut

मेरठ। पीवीवीएनएल की टीमें इन दिनों शहर आैर ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर रही हैं। कर्इ बिजली चोर पकड़े जा चुके हैं आैर कइयों में उसका इतना खौफ है कि टीम के आने से पहले ही ये अपने कटिया कनेक्शन हटा ले रहे हैं। क्षेत्र की बिजली लाइनों में लाइनलाॅस कम करनेे के लिए बिजली चोरों को पकड़ा जा रहा है। पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन का कहना है कि इस छापेमारी अभियान से काफी फायदा हुआ है आैर बिजली चोरी काफी पकड़ी जा रही है। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः रेड लाइट एरिया सील करके चला अभियान, यह मिला यहां से

यह भी पढ़ेंः इस शहर में रैपिड रेल की फिर बाधा पार, 90 किलोमीटर का सफर कराएगी 62 मिनट में!

छुट्टी के दिन चली कार्रवार्इ

रविवार को छुट्टी होने के बावजूद मेरठ के अन्तर्गत विभागीय दल एवं प्रवर्तन दल की संयुक्त टीमों ने घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक श्रेणी के संयोजनों की चेकिंग के अन्तर्गत कुल 1791 छापे डाले गए, जिनमें से 347 प्रकरणों में सीधे विद्युत चोरी पकड़ी गर्इ है। 135 अनियमितता के मामले पकड़े गए, जिसके विरूद्ध 474 प्रकरणों में प्राथमिकी दर्ज हुई। इनके अलावा 65.68 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण हुआ, तो 43.85 लाख रुपये की वसूली की गर्इ।

यह भी पढ़ेंः मैं माेनू जाट, सेठ मुझे 20 पेटी की जरूरत आन पड़ी है, पुलिस को मत बताना, नहीं तो...

यह भी पढ़ेंः 100 करोड़ के कर्जदार की सम्पत्ति की नीलामी इतने में हुर्इ कि किसी का भी कर्जा नहीं उतर सकता!

अन्तिम समाधान भविष्य आसान योजना शुरू

अन्तिम समाधान भविष्य आसान योजना को लेकर एमडी ने विभागीय अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं। मूलधन के एकमुश्त भुगतान करने पर (निजी नलकूप) श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में अपने निकटतम खण्ड/उपखण्ड कार्यालय में पहुंचकर शत-प्रतिशत छूट के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर जनपदों के ग्रामीण निजी नलकूप संयोजन के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अन्तिम समाधान भविष्य आसान योजना 30 मई तक लागू की गर्इ है। इस योजना में विद्युत बिल संशोधन एवं विलम्ब अधिभार में 100 प्रतिशत छूट की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः हत्या करने के बाद छुपने जा रहे थे, योगी की पुलिस ने धर दबोचा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश