अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ठाकुर संजीव पुंडीर का कहना है कि भाजपा सरकार के निर्णयों से जो देखने में आ रहा है वह यही है कि देश गृह युद्ध की आेर बढ़ रहा है। इसमें मुस्लिम आैर दलित इसकी शुरुआत करेंगे। सवर्ण जातियों को अलग-थलग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर सवर्ण जातियों में विरोध है। सवर्ण संघर्ष मंच की बैठक में भी सरकार के फैसलों पर चर्चा हुर्इ थी आैर सवर्ण जातियों को 'वेट एंड वाॅच' की स्थिति है, लेकिन जिस तरह से सवर्ण जातियों के खिलाफ सरकार निर्णय ले रही है। यह स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है।