9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchayat ने दुष्कर्म और गर्भपात के आरोपी को तीन साल के लिए गांव से निकाला

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई Panchayat ने दुष्कर्म के आरोपी को सजा सुनाकर रफा-दफा किया मामला

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Apr 07, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. जिले के थाना सरधना क्षेत्र के एक गांव में हुई पंचायत (Panchayat) ने दुष्कर्म और गर्भपात के आरोपी को तीन साल के लिए गांव निकाला दे दिया और उस पर दो लाख का जुर्माना भी लगाया है। यानी किशोरी के आबरू की कीमत दो लाख रुपये और आरोपी को गांव से निकालने तक ही रही। वहीं, पंचायत ने गर्भपात करवाने वाले झोलाछाप चिकित्सक पर भी 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आरोपी झोलाछाप गांव से फरार हो गया है। वहीं इस मामले में थाना पुलिस ने पूरी तरह से अनभिज्ञता प्रकट की है। किशोरी और आरोपी अलग-अलग समुदाय से होने के कारण गांव में तनाव व्यप्त है। पंचायत के आदेश (Panchayat Order) के बाद दुष्कर्म के आरोपी ने रात में ही गांव छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Corona Impact: सरकार की नई गाइडलाइन, अब इतने लोग ही शादी-समारोह में हो सकेंगे शामिल

बताया जा रहा है कि सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने दूसरे समुदाय की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किशोरी जब गर्भवती हुई और उसकी तबियत खराब हुई तो परिजनों ने उसे गांव के ही झोलाछाप को दिखाया। जांच में वह तीन माह की गर्भवती निकली। परिजनों ने आरोपी युवक पर दबाव बनाया तो उसने सच्चाई कुबूल कर ली। इसके बाद किशोरी का गर्भपात करा दिया गया। आरोपी पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा है।

दरअसल, मामले को लेकर तनाव बढ़ने के बाद सोमवार रात गांव में पंचायत शुरू हुई। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी के साथ झोलाछाप पर भी कार्रवाई की मांग की। करीब तीन घंटे चली पंचायत में आरोपी पर दो लाख रुपये का अर्थदंड और तीन साल के लिए गांव से निकालने की सजा सुनाई। इस बारे में जब सीओ सरधना आरपी शाही से बात की गई तो उनका कहना था कि मामला संज्ञान में नहीं है। जैसे ही जानकारी प्राप्त होती है या कोई शिकायत आती है कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Panchayat Election को लेकर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन, ये लोग नहीं बन सकेंगे चुनाव एजेंट