
रविवार को माघ पूर्णिमा पर करें लक्ष्मी की पूजा
पूर्णिमा हिंदू महीने का अंतिम दिन माना जाता है। यह माघ महीना चल रहा है। माघ पूर्णिमा 5 फरवरी रविवार 2023 को है। माघ पूर्णिमा पूरे साल की अन्य पूर्णिमा के मुकाबले विशेष महत्व रखती है।
मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के रोग और पाप सभी खत्म होते हैं। ऐसी मान्यता कही जाती है कि माघी पूर्णिमा पर देवतागण पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं।
माघ पूर्णिमा 2023 स्नान मुहूर्त
माघ की पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का खास विधान माना गया है। इस वर्ष माघ पूर्णिमा बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग लग रहा है।
माना जाता है कि ये शुभ संयोग 90 वर्ष बाद लग रहा है। ये संयोग माघ की पूर्णिमा के महत्व को कई गुना कर रहा है। माघ पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी साधक पर मेहरबान होती है।
यह भी पढ़ें : पेशकार की पत्नी सट्टा और जुआ की आदी- तांत्रिक से पूछती थी नंबर, उलझी है पूरी कहानी
माघ पूर्णिमा का मुहूर्त, शुभ योग और उपाय
पंचांग के मुताबिक इस बार माघ महीने की पूर्णिमा तिथि 4 फरवरी 2023, रात 09 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 5 फरवरी 2023 को रात 11 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी।
माघ पूर्णिमा पर इस साल 4 दुर्लभ योग लग रहे हैं। इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य, रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग का अदभुद संयोग बन रहा है। एक दिन में इन चारों योगों का संयोग बनना बहुत शुभ माना है। मान्यता है इनमें मां लक्ष्मी की पूजा और उपाय करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती, पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।
इस बार माघ पूर्णिमा पर जो चार दुर्लभ योग एक साथ लग रहे हैंं उनमें रवि पुष्य योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग हैं। इन योगों में लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होगी।
माघ पूर्णिमा करें ये उपाय
पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन रात में अष्टलक्ष्मी की अष्टगंध, 11 कमलगट्टे चढ़ाने से धन से जुड़ी सभी समस्याओं का निवारण हो जाता है। मां लक्ष्मी को पूर्णिमा की मध्यरात्रि में एक-एक कमलगट्टा अर्पित करें। इसके अलावा श्रीसूक्त का पाठ करें। माघ पूर्णिमा का ये महाउपाय साधक को अपार धन प्राप्ति का वरदान प्रदान करता है।
Published on:
04 Feb 2023 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
