10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में बारिश बनी आफत, दस साल बाद हुर्इ एेसी, देखें तस्वीरें

जनपद के शहरी आैर ग्रामीण क्षेत्रों में खूब बरसे बदरा आैर लोगों को डाला परेशानी में
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Jul 2018, 6:34 PM IST

meerut

शुक्रवार को परतापुर क्षेत्र में गांव चंदसारा में रेलवे ट्रैक के अंडरपास में करीब 20 फुट तक पानी भरा हाेने के कारण एक स्कूल बस इसमें फंस गर्इ। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से बस में से स्कूली बच्चों को निकाला।

meerut

शुुक्रवार को सुबह से दोपहर तक लगातार मूसलाधार बारिश हुर्इ। इसके कारण शहर के अधिकतर इलाकाें में पानी भर गया। इससे बच्चों आैर बड़ों को काफी परेशानी हुर्इ।

meerut

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में आर्इजी कार्यालय के समीप एक पेड़ उखड़कर गाड़ी पर गिर गया। इसके कारण गाड़ी पलट गर्इ।

meerut

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट थाने की इस्लामाबाद पुलिस चौकी मूसलाधार बारिश के कारण गिर पड़ी। पुलिस चौकी की छत आैर दीवार भरभराकर गिर गर्इ, इसके कारण दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयी हैं।

meerut

शुक्रवार को मेरठ में मूसलाधार बारिश के कारण शहर में अंधेरा छा गया। काले बादल जमकर बरसे। इसके कारण लोगों को अपने वाहन की हेडलाइट दिन में ही जलानी पड़ी।

meerut

मेरठ के शर्मा नगर में कभी जलभराव नहीं होता था, लेकिन शुक्रवार को एेसी बारिाश् आयी कि घरों के अंदर तक फर्श तक पानी पहुंच गया। इसे लोगों ने बाहर निकाला।

meerut

शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक लगातार हुर्इ तेज मूसलाधार बारिश के कारण शास्त्रीनगर की सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को यहां से वाहन निकालने में परेशानी हुर्इ।

meerut

मेरठ के विक्टोरिया पार्क क्षेत्र में भी घरों में नाले का गंदा पानी भर गया। लोग शाम तक इसे निकालने की मशक्कत करते रहे।

meerut

मेरठ में शुक्रवार को दस साल बाद एेसी तेज बारिश हुर्इ है। इसके कारण शहर में वे स्थान भी जलमग्न रहे, जहां कभी पानी बिल्कुल नहीं भरता था।


बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश