8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजित सिंह राजस्थान में इस तरह देंगे कांग्रेस सरकार का साथ, अपने विजयी उम्मीदवार को भेजा ये संदेश

मिशन 2019 की तैयारी के लिए काफी लाभदायक रहेगी जीती भरतपुर की सीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Dec 2018, 11:28 AM IST

meerut

अजित सिंह राजस्थान में इस तरह देंगे कांग्रेस सरकार का साथ, अपने विजयी उम्मीदवार को भेजा ये संदेश

मेरठ। राजस्थान विधान सभा चुनाव में रालोद को मिली भरतपुर सीट पर जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता जोश में हैं। कोर्इ इसे महागठबंधन की जीत की तरह देख रहा है तो कोर्इ रालोद को राजस्थान में संजीवनी की तरह मान रहा है। पार्टी के शीर्ष नेताआें ने अपनी एक सीट पर जीत को लेकर अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारी भी जोरदार तरीके से शुरू कर दी है। रालोद सुप्रीमो अजित सिंह ने भरतपुर से जीते उम्मीदवार डा. सुभाष गर्ग को निर्देश दिए हैं कि वह कांग्रेस की सरकार बनवाने में मदद करें आैर आगे की तैयारी शुरू कर दें। इस निर्देश से एक तरह से महागठबंधन में रालोद की पूरी आस्था के साथ लोक सभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस से भी पूरा समर्थन मिलने की संभावना रालोद सुप्रीमो तलाश रहे हैं। दरअसल, रालोद का मानना है कि भरतपुर सीट पर जीत हासिल करने से पार्टी ने यहां के मुख्य मुद्दों पर नब्ज टटोल ली है, जो लोक सभा चुनाव की तैयारियों में बेहद सहायक होंगे।

यह भी पढ़ेंः इस फिल्म अभिनेत्री ने दावा किया- 2019 में भी एेसी ही जीत दोहराएगी कांग्रेस, भाजपा का हो जाएगा सूपड़ा साफ, देखें वीडियो

लोक सभा चुनाव की एेसे करेंगे तैयारी

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा है कि हमारी पार्टी किसानों, पिछड़ों, दलितों, व्यापारियों, युवा, महिलाआें, कमजोर लोगों के अधिकारों आैर आजीविका के संरक्षण के लिए समर्पित है। हम इसी दिशा की आेर कार्य कर रहे हैं, इसका परिणाम भरतपुर में मिला है। उन्होंने भाजपा की हार पर कहा कि यह किसाना विरोधी नीतियों आैर समाज को बांटने को बांटने वालों की हार है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा की हार पर पार्टी नेताआें के अलग-अलग बोल, कहा- लोक सभा चुनाव पर इन परिणामों से नहीं पड़ेगा असर तो कुछ ने बोला ये

राजस्थान में खाता खुलने से हर्ष

राजस्थान विधान सभा चुनाव में भरतपुर सीट से रालोद के डा. सुभाष गर्ग ने जीत हासिल की है। राजस्थान में रालोद का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। इस जीत के बाद से रालोद में बेहद उत्साह है। राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेेकर कहा कि इन चुनावों का संदेश पूरे देश में जाएगा। भाजपा की किसान विरोध आैर समाज को बांटने के काम पर रोक लगेगी। राजस्थान में डा. सुभाष गर्ग की जीत के बाद रालोद नेता डा. राजकुमार सांगवान, राहुल देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें ने मिठार्इ बांटी आैर जश्न मनाया।

इन्होंने एेसा कहा

रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डा. राजकुमार सांगवान का कहना है कि राजस्थान में ये जीत किसानों, नौजवानों, गरीबों आैर वंचित वर्ग की है। भाजपा से हर वर्ग त्रस्त है। रालोद की इस जीत से महागठबंधन को लोक सभा चुनाव में आैर ज्यादा मजबूती मिलेगी।