1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: दिल्ली-देहरादून हाइवे पर आठ घंटे तक नहीं चल सकेंगे वाहन, इसके पीछे है ये बड़ी वजह

NH-58 पर गुरुवार को सुबह छह से दो बजे तक रूट रहेगा डायवर्ट  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Mar 2019, 10:34 PM IST

meerut

दिल्ली-देहरादून हाइवे पर आठ घंटे तक नहीं चल सकेंगे वाहन, इसके पीछे है ये बड़ी वजह

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होने वाली मेरठ में गुरूवार को रैली के मद्देनजर दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक रूट को डायवर्ट किया गया है। नेशनल हाइवे 58 पर चलने वाले टैफिक को मोदीनगर से डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं हरिद्वार की ओर से मेरठ में आने वाले टैफिक को खतौली से डायवर्ट कर दिया गया है। गुरूवार को रैली के कारण भाजपाइयों की बसों की भारी भीड़ उमड़ेगी। वहीं लोग अपने वाहनों से भी मोदी की चुनावी सभा में पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ेंः गन्ना मंत्री ने कहा- यूपी में इस बार 73 नहीं, इतनी सीट जीतेगी भाजपा, देखें वीडियो

रूट डायवर्ट और यातायात व्यवस्था की कमान खुद एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के हाथों में होगी। आज उन्होंने रैली स्थल का दौरा किया और इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि हाइवे को पूरी तरह से जाम मुक्त रखने के लिए हैवी ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा के निकट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा प्रस्तावित है। इसके लिए गुरूवार की सुबह छह बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात को डायवर्ट किया गया है। इस दौरान जो भी भारी वाहन जनपद गाजियाबाद की ओर से आ रहे हैं। उन्हें कस्बा मोदीनगर के राज चौपला से हापुड़ की ओर डायवर्ट करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: वेस्ट यूपी में जीत के लिए अमित शाह ने भाजपा नेताआें के साथ एेसे की समीक्षा

इसके अलावा हल्के वाहनों को कस्बा मुरादनगर से नहर पटरी पर कस्बा खतौली की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। जनपद हापुड़ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को साईलो पुलिस चौकी जनपद हापुड़ से कस्बा किठौर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जो भारी वाहन गढ़ मुक्तेश्वर की ओर से आ रहे हैं ऐसे वाहनों को कस्बा किठौर से मवाना व हापुड़ की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। जो भारी वाहन बिजनौर की ओर से मेरठ की ओर आ रहे हैं ऐसे भारी वाहनों को कस्बा मीरापुर से मुजफ्फरनगर की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। जो भारी वाहन बिजनौर की ओर से आ रहे हैं ऐसे वाहनों को कस्बा खतौली से मुरादनगर नहर पटरी की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। जो रोडवेज की बसें बिजनौर की ओर से आ रही हैं वह सभी बसें मेरठ तेजगढी चौराहे से होती हुई बिजली बम्बा खरखौदा हापुड़ होती हुई गाजियाबाद जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश