राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डा मोहन भागवत एवं परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने नीर फाउंडेशन द्वारा ‘भारत के जल संसाधनः मुद्दे, चुनौतियां व समाधान’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में सहभाग कर जल के संरक्षण और घटते जल स्तर के विषय में विस्तृत चर्चा की। डा0 मोहन भागवत, स्वामी चिदानन्द सरस्वती, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुलपति आरके मित्तल, पूर्व कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एनके तनेजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद ‘भारत के जल संसाधनः मुद्दे, चुनौतियां व समाधान’ पुस्तक का विमोचन किया।