मेरठ। मिजल्स और रूबेला टीकाकरण अभियान इन दिनों पूरे प्रदेश में तेजी से चल रहा है। मेरठ में अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग रात दिन एक किए हुए हैं। यही कारण है कि विभाग सभी स्कूलों और एनजीओ से सहयोग की अपील कर रहा है जिसके कारण अभियान को सौ प्रतिशत सफल बनाया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि वैसे तो अभियान पूरी सफलता के साथ चल रहा है, लेकिन कहीं-कहीं पर कुछ परेशानियां आ रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले के कुछ मदरसे अभियान में सहयोग नहीं कर रहे हैं। यानी कि खसरा और रूबेला जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान की राह में कई मदरसे दीवार बनकर खड़े हो गए हैं।