7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपना चौधरी की ‘तंदूरी नाइट’ पर यूपी के इस शहर में लगी लगाम, कानून व्यवस्था खराब होने का था खतरा

जिला प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, आयोजक पर हुर्इ बड़ी कार्रवार्इ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Dec 2018, 11:36 AM IST

meerut

सपना चौधरी की 'तंदूरी नाइट' पर यूपी के इस शहर में लगी लगाम, कानून व्यवस्था खराब होने का था खतरा

मेरठ। हरियाणा की स्टार गायिका आैर डांसर सपना चौधरी के प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है, जिसकी वे महीनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उस पर मानों बिजली गिर गर्इ। प्रशासन ने सपना चौधरी के पिछले शो से सबक लेते हुए यहां शो नहीं करने का निर्णय लिया। उसका मानना है कि सपना चौधरी के शो से कानून व्यवस्था बिगड़ती है। प्रशासन ने चार जनवरी को यहां होने वाले शो को अनुमति नहीं दी तो भी आयोजक शो के टिकट बेचते रहे आैर इस शो के प्रचार करके लोगों से काफी धनराशि इकट्ठा कर ली। पुलिस ने इस शो के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः एनआईए के छापे से पहले नर्इम के पास आया था एक फोन और फिर उसने किया ये काम, देखें वीडियो

मेरठ के भैंसाली में होनी थी तंदूरी नाइट

मेरठ के भैंसाली ग्राउंड में चार जनवरी को सपना चौधरी की तंदूरी नाइट होनी थी। आयोजकों ने इस प्रसार जोर-शोर से शुरू कर दिया था। मैसर्स श्रवार्ज काॅप्फ आेवरसीज प्रा. लि. सपना की तंदूरी नाइट का आयोजन कर रहा था। जिला प्रशासन के सामने जब यह बात आयी कि इस तरह का आयोजन होने जा रहा है तो अफरातफरी मच गर्इ। दिखवाया गया तो शो की प्रशासन से कोर्इ अनुमति नहीं ली गर्इ थी। यह बात भी सामने आयी कि सपना के शो का तीन हजार रुपये सोफे पर बैठकर देखने आैर एक हजार रुपये का स्टैंडिंग में टिकट बेचे जा रहे थे आैर आयोजकों ने इसका बेहद प्रचार-प्रसार करके लोगों से मोटी रकम भी वसूल कर ली थी।

यह भी पढ़ेंः नोटबंदी आैर जीएसटी से गुस्साए व्यापारी भाजपा सरकार के खिलाफ उतरे सड़कों पर आैर दे दी ये बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

आयाेजकों पर हुआ मुकदमा दर्ज

एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी, क्योंकि पहले भी कंकरखेड़ा के डाबका में सपना चौधरी के कार्यक्रम में असलाहों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था आैर पुलिस को लाठी डंडे चलाने पड़े थे आैर आयोजकों पर मुकदमा दर्ज करना पड़ा था। एसपी सिटी ने कहा कि सपना चौधरी के शो से कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है, क्योंकि शहर संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि सदर बाजार थाने के सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की आेर से आयोजक विमल गोयल के खिलाफ धारा 188, 420, 291 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।