31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सट्टा बाजार में इस भारतीय गेंदबाज पर लगा है सबसे ज्यादा पैसा, इन क्रिकेटरों को दिए गए ये भाव

एशिया कप के अंतर्गत भारत आैर पाकिस्तान केे बीच लीग मुकाबला  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Sep 2018, 5:53 PM IST

मेरठ। भारत-पाक का मैच शुरू होने वाला है। सट्टे का बाजार सुबह से ही गरम है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में किसका क्या भाव चल रहा है, आइये आपको बताते हैं। सट्टा बाजार में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही भारतीय किक्रेट खिलाड़ी आगे चल रहे हैं। बल्लेबाजी में जहां शिखर धवन आगे चल रहे हैं, वहीं गेंदबाजी में मेरठ के भुवनेश्वर कुमार का भाव सर्वाधिक है। वहीं पाकिस्तान से बल्लेबाज शोएब मलिक पर सबसे अधिक पैसा सट्टा बाजार में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः इस गेंदबाज के सामने खौफ खाते हैं पाकिस्तानी, यह फिर इनकी गिल्लियां बिखेरने को तैयार

भारत के बल्लेबाजों का भाव

शिखर धवन का भाव 2 रुपये 23 पैसे। रोहित शर्मा का 2 रुपये 89 पैसे। अंबाती रायडू का भाव तीन रुपये 41 पैसे केदार जाधव का भाव 2 रुपये 90 पैसे। महेंद्र सिंह धोनी का भाव 4 रुपये 30 पैसे हैं। वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाजों में शोएब मलिक का भाव सबसे अधिक है। उसका सट्टा बाजार में रेट 2 रुपये 90 पैसे। सरफराज अहमद का 3 रुपये 20 पैसे चल रहा है। गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार पर सबसे अधिक पैसा लगा हुआ है। भुवनेश्वर कुमार का भाव 2 रूपये 15 पैसे और पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर का भाव सट्टा बाजार में 2 रूपये 40 पैसे हैं। सटोरियों में भी गेंदबाजी में भुवनेश्वर सबसे अधिक पसंद बने हुए हैं। बता दें कि भारत की जीत पर जहां सबसे ज्यादा पैसा लगा हुआ है तो वहीं पाकिस्तान की टीम पिछले साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को मात दे चुकी है।

यह भी पढ़ेंः भारत आैर पाकिस्तान के बीच मुकाबले से सट्टा बाजार में उछाल, यहां इस टीम पर लगा है जबरदस्त भाव

दुबई से हो रही डीलिंग

सट्टा बाजार में भाव दुबई से खुल रहा है। वहीं से पूरे मैच के सट्टे की माॅनिटरिंग हो रही है। सट्टा बाजार के सूत्रों की मानें तो पूरा सट्टा बाजार पर दाऊद इब्राहिम के आदमियों का कब्जा है। वही पूरे सट्टा बाजार की मानिटरिंग करते हैं। किस खिलाड़ी पर कितना भाव खुलना है कितना पैसा लगना है। इसकी भी मानिंटरिंग दुबई से होती है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश