मेरठ. वह दरोगा का पुत्र था और अपने पिता का रौब गालिब कर सटोरियों (Satta Trader) से हफ्ता मांगता था। हफ्ता न मिलने पर वह सटोरियों (Satta Traders) को जेल भिजवाने की धमकी देता था। उसकी इस हरकत से सटोरिये बहुत परेशान थे। इसका बदला लेने के लिए सटोरियों (Satta Traders) के ग्रुप ने दारोगा पुत्र को सबक सिखाने के लिए ऐसा प्लान बनाया, जिसे जानकर आपके र रोंगटे खडे़ हो जाएंगे। सटोरियों (Satta Traders) ने दारोगा पुत्र को पार्टी देने के बहाने बुलाया और उसके बाद उसे खूब शराब पिलाई और खाना खिलाया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। दरोगा पुत्र की हत्या कर शव को जानी गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने तीन सप्ताह बाद हत्यारोपी सगे भाइयों समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव की तलाश के लिए गोताखोर उतारे, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, हत्या में प्रयुक्त की गई कार और मृतक युवक का मोबाइल फोन बरामद हो गया है।