26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब एक Missed Call या SMS पर मिलेगा 20 लाख का Loan, जानिये पूरा प्रोसेस

Highlights: — एसबीआई ने शुरू की एक्प्रेस केंडिट पर्सनल लोन सुविधा — 15 हजार रुपये मासिक वेतन वाले कर सकेंगे आवेदन — एसबीआई ने जारी किया नंबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 Feb 2021, 12:47 PM IST

demo.jpg

मेरठ। आजकल बैंकों से लोन लेना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन लोन लेने वालों के लिए एसबीआई की ये योजना किसी खुशखबरी से कम नहीं है। एसबीआई ने एक्प्रेस क्रेंडिट पर्सनल लोन सुविधा अपने ग्राहकों के लिए शुरू की है। इस योजना के तहत एसबीआई के खाता धारकों को एक मिस काल या एसएमएस पर 20 लाख रुपये का लोन तुरंत मिल जाएगा। यह आसानी से बैंक से पास भी हो जाएगा। मेरठ स्थित एसबीआई ब्रांच मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए बस खाताधारक का खाता एसबीआई में होना चाहिए। वह भी ऐसा जिसमें उसका मासिक वेतन इसी खाते में आता हो। सैलरी खाते पर लोन को प्राथमिकता दी जाएगी।

बता दें कि मेरठ में लाखों लोगों के खाते एसबीआई में हैं। वहीं इस स्कीम में खाताधारकों को 15 हजार रुपये की मासिक आमदनी होनी जरूरी है। इसके बाद ही वह एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकेगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए खाता धारक को बस एक मिस्ड कॉल या एक मैसेज करना होगा। एसबीआई के मैनेजर आरए बंसल ने बताया कि यह सुविधा एक एसएमएस के जरिये मिल जाएगी। जिसे खाता धारक को 7208933145 नंबर पर मैसेज करना होगा। उन्होंने बताया कि पर्सनल लोन बहुत आसान हो गया है और यह 7208933142 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देकर भी लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कम ब्याज पर 20 लाख रुपये का लोन मिलेगा।

यह भी पढ़ें: भारत में 40 साल बाद आई ब्रिटेन की Webley Scott पिस्टल, जानिए खासियत और कीमत

ये होगी सुविधा :—

-दैनिक शेष राशि पर ब्याज

-कम प्रोसेसिंग फीस

-न्यूनतम दस्तावेज

-जीरो हिडन कास्ट

-दूसरे लोन के लिए भी प्रावधान

-कोई सिक्योरिटी नहीं, कोई गारंटर नहीं

यह भी देखें: महंगाई को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

ये चाहिए लोन के लिए पात्रता :—

-SBI में वेतन खाता हो

-न्यूनतम मासिक आय 15,000 रुपये

-न्यूनतम कर्ज राशि - 25,000 रुपये

-अधिकतम कर्ज राशि - 20 लाख रुपये

-ब्याज दर 9.60% है

ऐेसे करना होगा एसएमएस :—

SBI Xpress Credit Personal Loan के लिए आवेदन करने के लिए, आप इस नंबर -720893333145 पर PERSONAL लिखकर SMS भेज सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग