
education department
माध्यमिक शिक्षा में जिला शिक्षा अधिकारियों व उससे ऊपर के रिक्त पद होने की खबर पत्रिका में प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है ।
विभाग ने उच्च पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है । विभाग जिला शिक्षा अधिकारी के रिक्त पदों पर वर्ष 2016-17 की नियमित डीपीसी कराने जा रहा है ।
माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक कार्मिक विजय शंकर आचार्य ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारियों की पदों की डीपीसी 27 अक्टूबर को लोक सेवा आयोग अजमेर में आयोजित की जाएगी।
उन्होने बताया कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अध्यक्षता आयोग सदस्य डॉ. के आर बगडि़या करेंगे जबकि शिक्षा सचिव,माध्यमिक शिक्षा निदेशक व
कार्मिक विभाग के प्रतिनिधि भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। राज्य में करीब 60 जिला शिक्षा अधिकारी व उनके समकक्ष पद रिक्त बताएं जाते हेै। जिला शिक्षा अधिकारी के पदों पर
प्रधानाचार्यो के पदों पर कार्यरत शिक्षा अधिकारियों का चयन किया जाता है। इसके लिए इस पदों के पात्र प्रधानाचार्यो की पात्रता सूचियां विभाग ने जारी कर दी है ।
Published on:
25 Oct 2016, 12:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.