27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन का दूसरा सोमवार होता है विशेष फलदायी, इस दिन शिवलिंग पर चढ़ाएंगे यह फूल तो मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से करेंगे तो विशेष फल मिलेगा    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Aug 2018, 9:43 AM IST

meerut

सावन का दूसरा सोमवार होता है विशेष फलदायी, इस दिन करेंगे ये तो मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

मेरठ। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का मास होता है। कहते हैं कि सावन में सच्चे मन से भगवान की पूजा करने से पूरे साल का पुण्य मिलता है। माना जाता है कि सावन में व्रत रखने पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। एेसे में सावन के दूसरे सोमवार का अपना महत्व होता है आैर इसे विशेष फलदायी माना जाता है।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा में योगी आैर अखिलेश को लेकर बनाए गए हैं ये गीत, कांवड़िए इन गीतों पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा 2018: यूपी के इस शहर में शिवभक्त ला रहे इतनी बड़ी आैर कीमती कांवड़, हैरत में पड़ रहे सभी

दूसरे सोमवार को चढ़ाएं आंकड़े का फूल

सावन के दूसरे सोमवार का विशेष फलदायी माना जाता है।माना जाता है कि इससे परिवार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। सावन के दूसरे सोमवार को सुबह जल्दी उठ नहा धोकर भगवान शिव की पूजा बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद से करें। इस दिन शिव की पूजा आंकड़े के फूल से करें। इससे आपकी सभी मनोकामना पूरी होती है। दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर आंकड़े का फूल अर्पित करें। इस दिन शिवलिंग पर आंकड़े का फूल चढ़ाने से भोलेनाथ सभी मनोकामना पूरी करते है साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः सावन में घर लाएं भोलेनाथ की ये प्रिय चीजें तो जीवन में आएंगे मनोवांछित बदलाव

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा 2018: फुलप्रूफ प्लान से होगी यूपी के इस जनपद में सुरक्षा, अबकी बार होने जा रही यह नर्इ व्यवस्था

पूजा के समय मंत्र का जाप

पंडित महेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि सावन के महीने में भगवान शिव का व्रत रखने से बहुत पुण्य मिलता है। इसलिए व्रत रखना चाहिए आैर व्रत रखने के बाद 'आेम नमः शिवाय' का जप मन ही मन करते रहना चाहिए। भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग